फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mewat reels under scorching heat; farmers, animals, and birds await rain.

Delhi NCR News: भीषण गर्मी से बेहाल मेवात, किसान और पशु-पक्षी बारिश का कर रहे इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां । क्षेत्र में भीषण गर्मी और बारिश की कमी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जून माह समाप्त होने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित वर्षा नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। तेज धूप और उमस के कारण लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी परेशान हैं, जबकि खेतों में खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।मेवात निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि सामान्य वर्षों में जून के अंत तक अधिकांश किसानों की बुवाई पूरी हो जाती है, लेकिन इस बार बारिश नहीं होने से खेत सूने पड़े हैं। मजबूरी में किसान ट्यूबवेल, नहरों और अन्य सिंचाई साधनों पर निर्भर हैं, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। उनका कहना है कि समय पर वर्षा होने से ही फसलों की बिजाई सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी।वहीं जसराज यादव ने कहा कि जून का पूरा महीना बीत जाने के बाद भी बारिश नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने इसे प्राकृतिक असंतुलन बताते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही मानसून सक्रिय होगा और क्षेत्र को राहत मिलेगी।किसानों का कहना है कि लगातार पड़ रही गर्मी से खेतों में काम करना भी मुश्किल हो गया है। यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ फसलों के उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल पूरा मेवात मानसून का इंतजार कर रहा है, ताकि भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ खेती-किसानी का काम भी रफ्तार पकड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article