{"_id":"7e52e4145fea633671483fe56f33813d","slug":"mewat-medical-college-waiting-for-inaugration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया के इंतजार में नहीं शुरू हुआ मेवात मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया के इंतजार में नहीं शुरू हुआ मेवात मेडिकल कॉलेज
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 01 Mar 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की व्यस्तता के चलते शहीद हसन खां मेवाती गवर्नमेंट कॉलेज पिछले छह माह से उद्घाटन का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
उद्घाटन में देरी के कारण ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनकी घोषणाएं नहीं हो पा रही हैं। जल्द ही आचार संहिता भी लागू होने वाली है। ऐसे में अब चुनाव परिणाम के बाद ही इसके उद्घाटन की उम्मीद की जा सकती है।
साइबर सिटी से 40 किलोमीटर दूर अरावली की तलहटी के गांव नल्हड़ में बने इस मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के लिए 2013 की शुरुआत से ही योजनाएं बन रही हैं।
2013 के मध्य तक यह स्पष्ट हो गया कि इसका उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ही करेंगी। पहले अगस्त, फिर सितंबर और इसके बाद नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष की व्यस्तता के चलते उद्घाटन का कार्यक्रम टालना पड़ा।
विज्ञापन
शहीद हसन खां मेवाती गवर्नमेंट कॉलेज के निदेशक, डॉ. संसार चंद शर्मा ने बताया कि कॉलेज में सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। अब कॉलेज उद्घाटन के इंतजार में है।
विज्ञापन