{"_id":"8bf6cd67d03232a83304067f13aabef6","slug":"mewat-carvan-will-do-agitation-on-teacher-crisis-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों की कमी को लेकर मेवात कारवां करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों की कमी को लेकर मेवात कारवां करेगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 26 Feb 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के चक रंगाला गांव में मेवात कारवां की कोर कमेटी के सदस्यों की मिशन तालिम कार्यक्रम के सिलसिले में बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया कि ग्रामीण इलाकों में मिशन तालीम के माध्यम से शिक्षा के उजियारे को घर-घर फैलाया जाए।
विज्ञापन
खंड के चक रंगाला गांव में आयोजित हुई बैठक में मेवात कारवां के संयोजक डॉ. असफाक आलम ने बताया कि मेवात कारवां की टीम मिशन तालीम कार्यक्रम में ग्रामीण बच्चों का 100 फीसदी दाखिला कराना, सरकार की सहायता से स्कूलों में अध्यापकों की कमी को दूर कराना, गांव के लोगों की स्कूल में भागीदारी सुनिश्चित कराना, कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेवात कारवां टीम मेवात के फिरोजपुर झिरका, हथीन, नगीना, तावडू, नूंह और पुन्हाना में एक-एक स्कूल को मॉडल के रूप में तैयार करेगी। संस्था के संयोजक डॉ. असफाक आलम ने बताया कि क्षेत्र के जिन स्कूलों में पिछले कई सालों से अध्यापकों की कमी चली आ रही है।
विज्ञापन
इसको लेकर मेवात कारवां द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के सदस्य सैय्यद जाकिर हुसैन, सगीर अहमद, यूसुफ एडवोकेट, इकबाल बेसर, मुबारक अजीज, जफरुद्दीन बाघोडिया मौजूद रहे।