फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro will run between grano to delhi

Delhi Metro: ग्रेनो से दिल्ली तक दौड़ेगी मेट्रो, नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

Fri, 19 Aug 2022 06:45 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा।
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 06:45 AM IST
सार

डीपीआर के मुताबिक नॉलेज पार्क से दिल्ली तक 37.5 किमी का कॉरिडोर बनेगा। इसमें 3.5 किमी का हिस्सा भूमिगत होगा। कॉरिडोर पर 7600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और यह एक्सप्रेसवे के किनारे से नोएडा होकर गुजरेगा। इसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लिंक किया जाएगा। 

विज्ञापन
Metro will run between grano to delhi
metro - फोटो : istock

विस्तार

नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए मेट्रो परियोजना पर काम चल रहा है। मंगलवार को दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने यमुना प्राधिकरण को ग्रेनो के नॉलेज पार्क-2 से नोएडा एयरपोर्ट (35.2 किमी) तक मेट्रो परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भेजी थी। अब बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के लिए नॉलेज पार्क-2 से दिल्ली तक मेट्रो परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट व डीपीआर तैयार कर भेजी गई है। 

विज्ञापन


डीपीआर के मुताबिक नॉलेज पार्क से दिल्ली तक 37.5 किमी का कॉरिडोर बनेगा। इसमें 3.5 किमी का हिस्सा भूमिगत होगा। कॉरिडोर पर 7600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और यह एक्सप्रेसवे के किनारे से नोएडा होकर गुजरेगा। इसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लिंक किया जाएगा। 
विज्ञापन


जिले में कुल सवा सात किमी लंबाई का कॉरिडोर भूमिगत होगा। यमुना प्राधिकरण की 24 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में फिजिबिलिटी रिपोर्ट को रखा जाएगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल दिसंबर तक मेट्रो कॉरिडोर के लिए सभी जरूरी एनओसी पूरी हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 12929 करोड़ रुपये का आएगा खर्च
जेवर से दिल्ली को जोड़ने के लिए दोनों चरणों में करीब 12929 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पहले चरण में जेवर से ग्रेनो के नॉलेज पार्क (5329 करोड़ रुपये का खर्च) और दूसरे चरण में नॉलेज पार्क से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को लिंक किया जाएगा। 

यह कॉरिडोर एक्वा लाइन से अलग होगा और अधिकतर हिस्सा नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ होकर जाएगा। इसमें कुल 10 स्टेशन बनाए जाएंगे। जेवर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक कुल 72.5 किमी लंबा कॉरिडोर दो चरणों में बनेगा। 


दो साल में तैयार होगा
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक 37.5 किमी लंबे कॉरिडोर को दो साल में तैयार करने की योजना है। नॉलेज पार्क से आगे सेक्टर-142, ओखला पक्षी विहार, न्यू अशोक नगर और अंतिम दिल्ली गेट के नाम से स्टेशन बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed