फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro travel record broken 17 times in the last one month

सभी लाइनों पर चलाई जाएगी अतिरिक्त ट्रेन: एक माह में 17 बार टूटा रिकॉर्ड, क्यों लोगों ने मेट्रो को बनाया हमसफर?

Fri, 13 Sep 2024 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Sep 2024 10:20 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण सड़क मार्ग पर ट्रैफिक जाम और जलभराव के बचने के लिए लोगों ने मेट्रो का अपना हमसफर बनाया।

विज्ञापन
metro travel record broken 17 times in the last one month
एक माह में 17 बार टूटा रिकॉर्ड - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में बीते एक माह में 17 बार मेट्रो में सफर करने का रिकॉर्ड टूटा है। 12 अगस्त से 12 सितंबर के बीच यात्रियों ने मेट्रो में जमकर यात्रा की है। अधिकारियों ने बताया कि बढ़ी हुई यात्राओं को देखते हुए सभी लाइनों पर एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह अतिरिक्त ट्रेनें शुक्रवार और शनिवार को चलेंगी। अधिकारियों ने बताया कि अगर आवश्यक हुआ तो ये अतिरिक्त ट्रेनें आने वाले कार्य दिवसों में भी जारी रहेंगी।

विज्ञापन

मेट्रो में यात्रियों की बढ़ी हुई यात्राएं बारिश के दौरान समयबद्ध तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने की सुविधा को देखते हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण सड़क मार्ग पर ट्रैफिक जाम और जलभराव के बचने के लिए लोगों ने मेट्रो का अपना हमसफर बनाया। 29 इंटरचेंज स्टेशनों के माध्यम से मेट्रो नेटवर्क की इंटरकनेक्टिविटी ने भी दिल्ली-एनसीआर में आवागमन को बेहतर बनाया है। इसके साथ ही डीएमआरसी ने टिकट बुकिंग की आसानी के लिए डीएमआरसी सारथी ऐप, वन दिल्ली ऐप, व्हाट्सएप, पेटीएम, अमेजॉन पे सहित कई चैनल शुरू किए हैं। साथ ही शुक्रवार से एक क्यूआर कोड टिकट के जरिये कई बार यात्रा की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को बार-बार टिकट खरीदने की झंझट से मुक्ति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में सबसे ज्यादा 11 बार टूटा रिकॉर्ड
इस साल फरवरी माह में दो बार सबसे ज्यादा यात्रा का रिकॉर्ड टूटा। इसमें 12 व 13 फरवरी को क्रमश: 70 व 71 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्राएं की। वहीं, अगस्त में 11 बार यह रिकॉर्ड टूटा है। इसमें 12, 13, 14, 20, 21, 22, 23, 27, 28, 29 व 30 अगस्त को 71 से 77 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्राएं की। जबकि 12 सितंबर तक सात बार यह रिकॉर्ड टूटा है। इसमें 2, 3, 4, 9, 10, 11 और 12 सितंबर को 70 से 77 लाख से अधिक की यात्रियों ने यात्रा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed