{"_id":"f294a893d0345a41e9fb3141615cd91a","slug":"metro-to-begin-work-stuck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होते ही अटक गया मेट्रो का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू होते ही अटक गया मेट्रो का काम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते वर्ष आठ दिसंबर को शुरू दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो का काम गति पकड़ने से पहले ही रुक गया है। ठेकेदार कंपनी और डीएमआरसी के बीच विवाद के चलते अब 25 फरवरी केबाद ही इस रूट पर काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
मामला कोर्ट में होने के कारण फिलहाल इस पर जीडीए अधिकारी कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो ने अब तक खूब उतार-चढ़ाव देख लिए हैं। 2004-05 में इस रूट की डीपीआर तैयार हुई थी।
विज्ञापन
उसके बाद से ही मेट्रो प्रोजेक्ट की गाड़ी बार-बार कहीं न कहीं अटक रही है। अप्रैल-2012 में प्रदेश सरकार ने इस रूट पर मेट्रो दौड़ाने के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसको अपनी प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट में शामिल किया था।
विज्ञापन
इस पर जीडीए ने आनन-फानन में सारी प्रक्रियाएं शुरू कर दीं। कई माह तक मामला फंडिंग पैटर्न पर खिंचता रहा। प्रोजेक्ट की लागत भी 1591 करोड़ से बढ़कर 1770 करोड़ और फिर करीब 2200 करोड़ रुपये हो गई।
बीते दिनों जीडीए अधिकारियों ने मेट्रो रूट की तमाम अड़चनें दूर की थीं। इसके बाद काम शुरू हुआ था।
होली पर दौड़ेगा हिंडन का चौथा पुल
हिंडन पर मोर्चरी की तरफ निर्माणाधीन चौथे पुल के जरिए मार्च तक वाहन दौड़ने लगेंगे। सोमवार को जीडीए वीसी ने अधिकारियों संग बैठक में चौथे पुल का काम हर हाल में होली तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए।
एक पिलर की पाइल गड़बड़ाने के कारण पुल का निर्माण करीब एक माह लेट हो गया है। 20.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल दो लेन का है। पुल के जरिए गाजियाबाद से इंदिरापुरम और नोएडा का सफर आसान होगा।
जीडीए ने हिंडन कट कैनाल रोड का चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया है। इस रोड के जरिए बड़ी संख्या में वाहन चालक शहर से इंदिरापुरम होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा आवागमन करते हैं।
रोड चौड़ीकरण होने के बाद यहां ट्रैफिक लोड अधिक हो गया है। गाजियाबाद से जाने वाला ट्रैफिक पुराने पुल से होकर हिंडन कट कैनाल रोड की ओर मुड़ता है। इससे सीधे जाने वाले वाहन फंसते हैं। इन वाहनों का फंसाव रोकने के लिए जीडीए ने हिंडन पर चौथे पुल का निर्माण कराया है।
जीडीए चीफ इंजीनियर वीके गोयल ने बताया कि फरवरी में पुल को तैयार होना था, लेकिन एक पिलर पानी में सिंक कर जाने की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। निर्माण तेजी से जारी है। मार्च तक पुल निर्माण पूरा हो जाएगा।