{"_id":"5fdd38248ebc3e3fe658e6f2","slug":"metro-services-will-be-affected-from-rajiv-chowk-to-university-tomorrow-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्टः कल सुबह राजीव चौक से विश्वविद्यालय तक मेट्रो सेवाएं रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्टः कल सुबह राजीव चौक से विश्वविद्यालय तक मेट्रो सेवाएं रहेंगी प्रभावित
Sat, 19 Dec 2020 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
yellow line metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव चौक से विश्वविद्यालय (येलो लाइन) के बीच ट्रैक रखरखाव कार्यों की वजह से शनिवार रात 11 बजे से सेवाएं समाप्त होने तक और अगले दिन यानी रविवार को सुबह से नौ बजे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान राजीव चौक और येलो लाइन के विश्वविद्यालय के बीच सिंगल लाइन (डीओटी लाइन के माध्यम से) मेट्रो का परिचालन होगा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी न आए, इसलिए मेट्रो ने कुछ परिवर्तन के साथ इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान सामान्य मेट्रो सेवाएं समयपुर बादली से विश्वविद्यालय, केंद्रीय सचिवालय से हुडा सिटी सेंटर सेक्शन तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों सेक्शन पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी पूर्ववत रहेगी। राजीव चौक-विश्वविद्यालय लाइन पर रखरखाव कार्य की वजह से 8-18 मिनट की आवृत्ति पर विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय तक मेट्रो उपलब्ध रहेंगी। इस अवधि के दौरान ट्रेनों के गंतव्य, प्लेटफार्म सहित अन्य जानकारियों की उदघोषणा की जाएंगी।
विज्ञापन