फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro services can be started in a phased manner

चरणबद्ध तरीके से शुरू हो सकती हैं मेट्रो सेवाएं, कई पहलुओं पर चल रहा है मंथन

Wed, 02 Sep 2020 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
Metro services can be started in a phased manner
फाइल फोटो

सात सितंबर से चरणों में मेट्रो सेवाएं शुरू होने की संभावना है। कोरोना  संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी को देखते हुए हो सकता है कि चरणों में अलग अलग लाइनों पर मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएं। मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से सभी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन


बावजूद इसके अगर एक साथ सभी लाइनों पर मेट्रो दौडने लगी तो यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि अलग अलग लाइन पर यात्रियों की संख्या, कंटेनमेंट जोन सहित अन्य पहलुओं को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की कुल 10 लाइन हैं। सभी रूट पर यात्रियों की संख्या, संक्रमण की स्थिति सहित अन्य पहलुओं को मंथन चल रहा है। हाल ही में दिल्ली के परिवहन मंत्री ने भी मेट्रो स्टेशनों की सूची तैयार किए जाने की बात कही थी, जहां यात्री सेवाएं मुहैया की जाएंगी। फिलहाल एयरपोर्ट लाइन पर यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए फ्रिक्वेंसी में भी बदलाव किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो के लिए स्टेशन के इर्द गिर्द की जा रही है तैयारी
मेट्रो सेवाओं की शुरुआत से पहले स्टेशनों के आसपास मरम्मत और साफ सफाई का काम किया जा रहा है। सेवाएं शुरू होने पर यात्रियों को परेशानी न आए, इसके लिए यात्री सुविधाओं को दुरस्त किया जा रहा है। सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर टाइल्स लगाए जा रहे हैं तो ई रिक्शा, ऑटो और टैक्सी चालक भी ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed