{"_id":"e430b8ed2f58b23a46dc97e44b553d5b","slug":"metro-passengers-will-get-relief-with-scuffles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस स्टेशन पर मेट्रो यात्रियों को धक्का-मुक्की से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस स्टेशन पर मेट्रो यात्रियों को धक्का-मुक्की से मिलेगी निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही पीक ऑवर्स में सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को धक्का-मुक्की से निजात मिल जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमआरसी की तरफ से बनाई जा रही सीढ़ियां अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएंगी। दूसरे हफ्ते में यात्रियों के लिए इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर पीक ऑवर्स में मेट्रो स्टेशन पर आने और बाहर निकलते वक्त एंट्री और एग्जिट मशीन पर लंबी लाइन लगी रहती है।
अधिक भीड़ होने के चलते बाहर निकलने में 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है। इस वजह से कई बार जल्दी निकलने के चक्कर में यात्रियों में लड़ाई तक हो जाती है। इसलिए सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त सीढ़ियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
डीएमआरसी की नोएडा प्रवक्ता ने भी इसकी पुष्टि की। इससे पहले सेक्टर- 16 मेट्रो स्टेशन पर भी अतिरिक्त सीढ़ियां बनाई गई हैं, जिन्हें यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन