{"_id":"57a383b64f1c1ba16a2b8a92","slug":"metro-hit-the-speed-brakes-power-supply-is-not-affected-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की रफ्तार पर लगा ब्रेक, बिजली सप्लाई न होने डेढ़ घंटे रही प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की रफ्तार पर लगा ब्रेक, बिजली सप्लाई न होने डेढ़ घंटे रही प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली सप्लाई न होने की वजह से बृहस्पतिवार को करीब एक से डेढ़ घंटे तक मेट्रो प्रभावित रही। हर स्टेशन पर मेट्रो रेल 8-10 मिनट तक रुक कर चल रही थी।
विज्ञापन
इस वजह से नोएडा आने वाले सैकड़ों लोग मेट्रो में ही फंसे रहे। एक घंटे का रास्ता तय करने में ढाई से तीन घंटे का समय लग गया। दोपहर करीब 12 बजे मेट्रो को मिलने वाली पावर सप्लाई प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन
उसके बाद मेट्रो की गति धीमी पड़ गई। द्वारका से नोएडा रूट भी इससे प्रभावित हुआ। सेक्टर- 18 मेट्रो स्टेशन से नीचे उतरने वाले लोगों ने बताया कि एक-एक स्टेशन पर 8-10 मिनट रुककर मेट्रो चल रही थी।
विज्ञापन
गति भी बहुत धीमी थी। इस वजह से सेक्टर- 18 आने में 2 घंटे का समय लग गया। इसे देखते हुए कुछ लोग मेट्रो से बाहर निकल गए और दूसरे साधन का सहारा लिया।