फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro fare could increase after polls in delhi.

मेट्रो में सफर करने वालों को चुनाव बाद मिल सकती है 'बुरी खबर'

Mon, 02 Feb 2015 11:24 AM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
Metro fare could increase after polls in delhi.

विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ सकता है। पिछली बार वर्ष 2009 में किराये में बढ़ोतरी की गई थी। अब शहरी विकास मंत्रालय ने दिल्ली मेट्रो के लिए किराया तय करने वाली कमेटी का प्रस्ताव कैबिनेट कमेटी को भेज दिया है।

विज्ञापन


मंजूरी मिलने के बाद कमेटी अपना काम शुरू कर देगी। कैबिनेट की ओर से बनाई गई कमेटी तीन महीने के भीतर अपना रिपोर्ट सौंप देगी।

उसी रिपोर्ट के आधार पर ही मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी होगी। किराया निर्धारण कमेटी के अध्यक्ष के रूप में रिटायर्ड जस्टिस ए. के. श्रीवास्तव का नाम नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी को भेज दिया गया है।

विज्ञापन

2009 मे बढ़ाया गया ‌था मेट्रो को किराया

Metro fare could increase after polls in delhi.

कमेटी के दो सदस्यों के रूप में केंद्र सरकार की ओर से शहरी विकास मंत्रालय के सचिव और दिल्ली सरकार की ओर से वित्त विभाग के प्रमुख सचिव का नाम पहले ही तय हो चुका है।

ऐसे में माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद मेट्रो किराया बढ़ाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

इससे पहले डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह भी किराये में बढ़ोतरी को जरूरी बता चुके हैं। गौरतलब है कि पिछली बार वर्ष 2009 में न्यृनतम किराया 6 रुपये से बढ़ाकर 8 और अधिकतम 22 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये किया गया था। लेकिन उसके बाद समय-समय पर किराया बढ़ोतरी की बातें की जाती रही हैं, लेकिन चुनाव या अन्य वजह से इसे टाला जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed