{"_id":"6afdc4ed52eb7142b706bf41","slug":"metro-expansion-from-rohini-to-haryana-work-progresses-on-the-2646-km-corridor-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163873-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रोहिणी से हरियाणा तक मेट्रो का विस्तार, 26.46 किमी कॉरिडोर पर काम आगे बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रोहिणी से हरियाणा तक मेट्रो का विस्तार, 26.46 किमी कॉरिडोर पर काम आगे बढ़ा
विज्ञापन
रिठाला-कुंडली कॉरिडोर:
-1373 करोड़ रुपये के सिविल निर्माण की निविदा जारी, बिजली की लाइनों को स्थानांतरित करने की तैयारी
संदीप वर्मा
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के नरेला, बवाना और रोहिणी के लाखों लोगों को आने वाले समय में मेट्रो की बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा। रिठाला से नरेला होते हुए हरियाणा के कुंडली तक बनने वाले 26.46 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर की निर्माण प्रक्रिया तेज हो रही है। परियोजना के तहत एलिवेटेड ट्रैक और स्टेशन बनाने के लिए 1373 करोड़ रुपये से अधिक के सिविल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया में है।
रिठाला-कुंडली कॉरिडोर से उन लोगों को सबसे अधिक राहत मिलेगी, जिन्हें अभी बसों या निजी वाहनों से लंबी दूरी तय करके मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना पड़ता है। कॉरिडोर तैयार होने के बाद रोहिणी, बवाना, नरेला और कुंडली के बीच आवाजाही आसान होगी। खासतौर पर औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और रोजाना दिल्ली-हरियाणा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
डीएमआरसी ने कॉरिडोर के निर्माण को अलग-अलग चरणों में बांटा है। इनमें एक प्रमुख चरण के तहत करीब 15.4 किलोमीटर हिस्से में एलिवेटेड और जमीनी वायाडक्ट, रैंप, डिपो से संपर्क मार्ग और 11 स्टेशनों का सिविल निर्माण होना है। इसकी अनुमानित लागत 1373.36 करोड़ रुपये है। 18 नवंबर तक इस चरण की निविदा जारी की गई है।
विज्ञापन
दूसरे हिस्से में 10 एलिवेटेड स्टेशनों और एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के लिए भी निविदा प्रक्रिया चल रही है। परियोजना के तहत सनोठ डिपो के निर्माण का 138.70 करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है। कुल 21 स्टेशनों वाले इस कॉरिडोर की अनुमानित लागत 6230.99 करोड़ रुपये है। परियोजना में इसे मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
-- -
बिजली की लाइनों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया
इसके अलावा बिजली की 66 केवी और 400 केवी लाइनों को स्थानांतरित करने से संबंधित काम के लिए भी निविदाएं जारी की गई हैं। इससे मुख्य निर्माण कार्य के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने की तैयारी है।
-- -
रिठाला-कुंडली कॉरिडोर रेड लाइन का होगा विस्तार
रिठाला-कुंडली कॉरिडोर रेड लाइन का विस्तार होगा। इससे दिल्ली और हरियाणा के बीच एक और मेट्रो संपर्क स्थापित होगा। यात्रियों को बसों और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा। इससे बवाना और नरेला जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बढ़ेगी।
-- -
बाहरी दिल्ली के इन इलाकों को मिलेगी सीधी राहत
इस कॉरिडोर के बनने के बाद बाहरी दिल्ली के बहुत से इलाकों को सीधी राहत मिलेगी। इनमें रोहिणी के कई सेक्टर, बवाना औद्योगिक क्षेत्र, नरेला और आसपास की आवासीय कॉलोनियां, कुंडली और नाथूपुर हरियाणा के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
-- -
परियोजना की अहम जानकारी
कॉरिडोर की लंबाई: 26.463 किलोमीटर
कुल स्टेशन: 21
कुल अनुमानित लागत: 6230.99 करोड़ रुपये
प्रमुख सिविल पैकेज: 1373.36 करोड़ रुपये
डिपो निर्माण का अवार्ड: 138.70 करोड़ रुपये
निर्धारित पूरा करने का लक्ष्य: मार्च 2029