फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department predicted that it will be cloudy on Friday and saturday rain in Delhi

दिल्ली में बदलने वाला है मौसम: ठंडी हवाओं ने पारा किया डाउन, कल छाए रहेंगे बादल; बारिश दे सकती है दस्तक

Thu, 02 May 2024 08:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 May 2024 08:57 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में पहाड़ों से आने वाली हवाओं ने गर्मी के सितम को कम कर दिया है। नजफगढ़ में 35 के पार पारा पहुंच गया है वहीं शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। साथ ही 25-35 किलोमीटर की गति से हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
Meteorological Department predicted that it will be cloudy on Friday and saturday rain in Delhi
तेज धूप से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। ऐसे में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। 
विज्ञापन

 

दिल्ली में बारिश का अलर्ट
शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को बारिश होने की संभावना है, इससे तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में हल्की ठंडक महसूस हुई
बृहस्पतिवार को सुबह हवाओं में हल्की ठंडक महसूस की गई। हालांकि, दोपहर में धूप खिली रही। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

नजफगढ़ में 37 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में 37.6, रिज में 37.3, पूसा में 36.9, आया नगर में 36.9, पालम में 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। इस दौरान दो से चार दिन लू चल सकती है। 

सामान्य से अधिक रहेगा लू का प्रभाव
उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान समेत अन्य क्षेत्रों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ भागों, आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में लगभग दो से चार दिन लू चल सकती है, जो सामान्य से अधिक है।

आम तौर पर उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में लगभग तीन दिन लू चलती है। उन्होंने बताया कि दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाडा और गुजरात क्षेत्र में लगभग 5-8 दिनों तक लू चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed