फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued yellow alert for two days in Delhi

Delhi Weather : मौसम विभाग ने दो दिन के लिए जारी किया यलो अलर्ट, आज और कल बारिश के साथ तेज हवाओं का अंदेशा

Fri, 01 Mar 2024 01:20 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Mar 2024 01:20 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, तेज हवा चलने का भी अंदेशा जताया है।

विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert for two days in Delhi
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात व शनिवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, तेज हवा चलने का भी अंदेशा जताया है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। 

विज्ञापन

गुरुवार को दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशाओं से 12 किमी की गति से हवा चली। सुबह के समय मौसम में ठंडक महसूस हुई। दोपहर बाद अच्छी धूप खिली। शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, शनिवार को मध्यम स्तर पर बारिश हो सकती है। दिन में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का भी अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण से राहत बरकरार
राजधानी में हवा की गति बढ़ने और दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में बरकरार है। एक्यूआई 147 दर्ज किया गया जो बुधवार के मुकाबले छह सूचकांक अधिक है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, गुरुवार को औसत 4 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली। शुक्रवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे कम 103 एक्यूआई रहा जो मध्यम श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 181, नोएडा में 115, गुरुग्राम में 145 व फरीदाबाद में 137 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed