फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department in Delhi issued yellow alert of rain for today

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल, आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट

Sun, 14 Apr 2024 09:13 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Apr 2024 09:13 AM IST
सार

अगले 3 घंटों में अलीगढ, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, संभल जिलों और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

विज्ञापन
Meteorological Department in Delhi issued yellow alert of rain for today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली में मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अगले 3 घंटों में अलीगढ, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, संभल जिलों और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में शनिवार शाम आंधी-बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह धूप ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दोपहर में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली। इसके बाद मौसम में बदलाव आया और काले बादल छा गए। इसके बाद शाम को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। शाम को तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब 36.3 व न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। धूलभरी आंधी भी चल सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पीतमपुरा में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। प्रादेशिक मौसम केंद्र के मुताबिक, यहां 26 एमएम बारिश दर्ज की गई। पालम में 7.6, पूसा में 7 व आया नगर में 2.2 एमएम बारिश हुई। सबसे कम बारिश राजघाट और जाफरपुर में एक एमएम दर्ज की गई। वहीं, नरेला सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 39.7 व नजफगढ़ में 39.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

यातायात हुआ प्रभावित
बारिश होने से कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, कुछ देर बाद यातायात सामान्य हो गया। आईटीओ, मंकी ब्रिज, मिंटो ब्रिज, धौला कुआं, मोती बाग, कर्मपुरा समेत कई मार्गों जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं, जलभराव के कारण कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित रही।

खराब मौसम का असर विमानों के संचालन पर
अचानक से मौसम में हुए परिवर्तन ने विमान यात्रियों को बेहद परेशान किया। शनिवार दोपहर बाद करीब 3 बजे से ही खराब मौसम की वजह से दिल्ली से संचालित होने वाले विमानों पर असर दिखना शुरू हो गया। शाम 4:30 बजे तक करीब 22 विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। सभी विमानों को लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर, वाराणसी, अमृतसर, अहमदाबाद के लिए डाइवर्ट कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अचानक से दिल्ली में तेज रफ्तार हवा और बारिश की वजह से शनिवार को करीब डेढ़ घंटे तक विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की तरफ विमानों के संचालन में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया गया। अन्य राज्यों से आने वाले विमानों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनलों पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। इस दौरान दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमान भी प्रभावित हुए। 

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दिल्ली आने वाले 8 विमान को लखनऊ के लिए डाइवर्ट किया गया वहीं 9 विमान को जयपुर, 1 विमान वाराणसी, 1 को अमृतसर और 1 विमान को अहमदाबाद के लिए परिवर्तित किया गया। इनमें 7 विमान इंडिगो की, 2 विस्तारा, 6 एयर इंडिया व बाकी अन्य विमान शामिल है। वहीं दिल्ली से मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर समेत कई अंतरराष्ट्रीय देशों के लिए उड़ान भरने वाले विमान भी देरी से संचालित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed