{"_id":"69c5ea173c21bdcbe70758a5","slug":"meteorological-department-has-issued-a-yellow-alert-for-rain-in-delhi-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश; येलो अलर्ट जारी, चार दिन बरसेंगे बदरा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश; येलो अलर्ट जारी, चार दिन बरसेंगे बदरा!
Fri, 27 Mar 2026 11:01 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:01 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। दिल्ली में मौसम विभाग ने चार दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे दिल्ली के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश के बाद तापमान में भी हल्की गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। ऐसे में सुबह से दोपहर के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। वहीं, 28 मार्च को मौसम थोड़ा शांत रहेगा। 29 मार्च को एक बार फिर बदरा बरसने की संभावना है। इसके अलावा, 30 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इस दिन गरज चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन
तेज धूप ने लोगों को किया परेशान
बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 77 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 25 प्रतिशत रही।
विज्ञापन