'गर्लफ्रेंड को पीजी की जरूरत है' कह कर नेवी ऑफिसर मांगता था फोन नंबर फिर करता था अश्लील मैसेज..
मर्चेंट नेवी का अफसर छात्राओं को अश्लील व आपत्तिजनक मैसेज भेजने में लगा हुआ था। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने चार छात्राओं की शिकायत पर आरोपी नेवी अफसर को गिरफ्तार कर लिया है।
चारों छात्राएं लेडी श्रीराम कॉलेज(एलएसआर) की हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के मोबाइल से दर्जनों छात्राओं व युवतियों केमोबाइल नंबर मिले हैं। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन का फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का नाम सूरज डे(29) है। वह मूलरूप से कोलकाता, पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है। आरोपी ने मुंबई पोर्ट पर मर्चेंट नेवी में सेकंड अफसर था।
पिछले एक वर्ष से वह छुट्टी पर था और अमर कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। वह एलएसआर कॉलेज क आस-पास घूमता था। वह कॉलेज की छात्राओं से मिलता था और उसने कहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड को पीजी की जरूरत है।
वह उसकी सहायता कर दे। सहायता लेने के बहाने वह छात्राओं का मोबाइल नंबर ले लेता था। इसके बाद वह छात्राओं को अश्लील व आपित्तजनक मैसेज भेजता था। आरोप है कि वह अश्लील व्हाट्सएप मैसेज करता था। वह दोस्ती करने केलिए भी कहता था।
छात्राओं ने आरोपी के मोबाइल को ब्लाक कर दिया था
फिलहाल वह एलएसआर कॉजेल की चार छात्राओं को अश्लील मैसेज भेज रहा था। छात्राओं ने इसकी अमर कॉलोनी थाना पुलिस को की। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 354डी, 506 और 509 मामला दर्ज किया।
आरोपी को पकड़ने के लिए अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष उदयवीर की देखरेख में एसआई सचिन लोहिया, हवलदार उदयवीर व सिपाही प्रमोद की टीम बनाई गई। इस टीम ने आरोपी को अमर कॉलोनी इलाक से ही उसके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी केमोबाइल को जब्त कर लिया गया है। आरोपी केमोबाइल से दर्जनों छात्राओं व युवतियों के मोबाइल नंबर मिले हैं। पुलिस आरोपी के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्टने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
छात्राओं ने आरोपी के मोबाइल को ब्लाक कर दिया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्राएं आरोपी के अश्लील मैसेज से इस कदर पेरशान हो गई थी कि उन्होंने आरोपी के मोबाइल नंबर को ब्लाक कर दिया था। इसके बाद आरोपी अपना मोबाइल नंबर बदल लेता था। वह युवतियों व छात्राओं का दोस्ती करने के लिए कहता था। वह छात्राओं का पीछा भी करता था।
टाइम पास करने के लिए युवतियों से दोस्ती करता था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने बताया वह जल्द ही अपनी नौकरी पर जाना था। उसका कहना था कि वह जहाज में अकेला रहता था। ऐसे में युवतियों से बात करने के लिए अपना टाइम पास करना चहाता था। एक युवती से उसकी जान-पहचान पार्कमें हुई थी।