फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mental illnesses are increasing rapidly, Nimhans is essential: Experts

मानसिक रोग बढ़ रहे तेजी से, निमहंस है जरूरी: विशेषज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
-नियम के अनुसार एक लाख आबादी पर तीन मानसिक रोग विशेषज्ञ होने चाहिए, जबकि कई जिलों में एक भी विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने नॉर्थ इंडिया में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बेंगलुरु के निमहंस अस्पताल की तर्ज पर एक आधुनिक मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल बनाने का फैसला किया है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, देश में मानसिक तनाव के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन इलाज के लिए जरूरी डॉक्टर और सुविधाएं बहुत कम हैं। नियम के अनुसार, एक लाख आबादी पर तीन मानसिक रोग विशेषज्ञ होने चाहिए, जबकि कई जिलों में एक भी विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है। इसका नतीजा यह होता है कि मरीजों को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता।


डॉक्टर के अनुसार, मानसिक बीमारी का असर सिर्फ मरीज तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। कई बार घर की महिलाएं मरीज की देखभाल के लिए अपनी नौकरी छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। इलाज लंबा और महंगा होता है, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक दबाव में आ जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि नॉर्थ इंडिया में अभी ऐसा कोई बड़ा और विशेष मानसिक स्वास्थ्य संस्थान नहीं है, जहां गंभीर मानसिक रोगों और नशे की लत का एक साथ आधुनिक इलाज हो सके। निमहंस जैसे अस्पताल में इलाज के साथ-साथ रिसर्च और नए डॉक्टरों की ट्रेनिंग भी होती है, जिससे भविष्य में विशेषज्ञों की कमी दूर की जा सकती है।
विज्ञापन




विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि आजकल नशे की लत के साथ-साथ बच्चों और युवाओं में मोबाइल गेमिंग, ऑनलाइन जुआ और इंटरनेट की लत जैसी नई मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनके इलाज के लिए अलग और विशेष सुविधाओं की जरूरत है, जो इस नए अस्पताल में उपलब्ध होंगी। डॉक्टरों के अनुसार, यह अस्पताल न केवल मरीजों को सस्ता और बेहतर इलाज देगा, बल्कि नॉर्थ इंडिया में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और सेवाओं को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed