फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mehrauli murder case Bablu is not impotent full investigation revealed

महरौली हत्याकांड में खुलासा: नपुंसक नहीं है बबलू, परछाई-पुराना रूट और मोबाइल लोकेशन; सामने आई पूरी तहकीकात

Thu, 25 Jun 2026 08:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 25 Jun 2026 08:27 PM IST
सार

आरोपी ने बच्ची की हत्या अपने हाथों से गला दबाकर की है या फिर गमछे से गला दबाया है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा कि बच्ची के निजी अंगों पर कितनी चोटें लगी हैं। दुष्कर्म की पुष्टि भी पीएम रिपोर्ट से होगी।

विज्ञापन
Mehrauli murder case Bablu is not impotent full investigation revealed
Delhi Crime - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली की महरौली थाना क्षेत्र के छत्तरपुर में 11 वर्ष की बच्ची का अपहरण, कैब में दुष्कर्म व फिर उसकी कैब में हत्या मामले में पुलिस में जांच भी चौकाने वाली है। पुलिस एक परछाई से आरोपी वासू सिंह उर्फ बबलू तक पहुंची थी। सीसीटीवी कैमरों में आरोप की बैगन आर कैब की सिर्फ परछाई ही कैद हुई थी, ना कि कैब। दूसरी तरफ उस समय तक वारदात वाली जगह पर सिर्फ 8 से 10 कैब थीं। दिल्ली पुलिस का शायद ये पहला मामला है जो सिर्फ परछाई से सुलझा है।

विज्ञापन

बनाई गई थी 10 टीमें
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्ची के पिता ने सोमवार सुबह करीब 5.20 बजे पीसीआर कॉल की थी। कॉल मिलने के बाद एमरजेंसी अफसर एसआई नितेश मौके पर सबसे पहले पहुंचे। इसके बाद नाइट ड्यूटी पर तैनात महरौली थाने में तैनात जांच इंस्पेक्टर केदारनाथ तुंरत मौके पर पहुंचे। मौके पर गंभीर अपराध को देखते हुए इंस्पेक्टर केदारनाथ ने महरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार को हालात बताए। इसके बाद इंस्पेक्टर रितेश कुमार, एटीओ इंस्पेक्टर अजय यादव, एसआई आशुतोष आदि मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने घटना की गंभीरता को समझते हुए आठ से 10 टीमों को गठन किया और सभी टीमों को अलग-अलग काम सौंपे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परछाई से बबलू तक पहुंची पुलिस
मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा तो इनमें कोई कैब कैद नहीं हुई थी। फुटेज में एक छोटी कार की परछाई दिखाई दे रही थी। इससे परछाई से पुलिस अधिकारियों ने अंदाजा लगाया कि शायद ये कोई छोटी वैगन आर व स्विफ्ट कार हो सकती है। बच्ची ने पिता ने ये भी बताया कार की नंबर प्लेट पीली थी। इससे पुलिस अधिकारियों को संदेश हुआ कि हो सकता है कैब हो। पुलिस ने राइड उपलब्ध करानी वाली कंपनियों उबर, ओला व रेपिडो से डिटेल व गाड़ी की जानकारी मांगी। डिटेल से पुलिस को पता लगा कि मौके पर कर्मिशियल आठ से 10 गाड़ियां थीं।

विज्ञापन

पुराने रूट से स्पष्ट हुआ
पुलिस ने फिर परछाई बार कैब का पुराना व नया रूट लोकेशन मांगी। इसके बाद महरौली थाना पुलिस ने आरोपी को करीब दोपहर एक बजे विकासपुरी से पकड़ लिया था। आरोपी ने गुरुग्राम के चक्करपुर जाकर सिर्फ अपने कपड़े बदले थे। इसके बाद उसने दो राइड लीं थीं। आरोपी के मोबाइल से ये स्पष्ट हो गया कि वह ही घटनास्थल पर था।

बहुत ही हार्ड कोर अपराधी है आरोपी
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में वह बहुत ही हार्ड कोर अपराधी हो गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती कुछ घंटों में तो आरोपी इस तरह की घटना को अंजाम देने से इनकार करता रहा। सख्ताई से ही पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल किया था।

पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है
जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने बच्ची की हत्या अपने हाथों से गला दबाकर की है या फिर गमछे से गला दबाया है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा कि बच्ची के निजी अंगों पर कितनी चोटें लगी हैं। दुष्कर्म की पुष्टि भी पीएम रिपोर्ट से होगी।

आरोपी शारीरिक संबंध बनाने में समर्थ है
दक्षिण जिला पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी वासू सिंह उर्फ बबलू को एम्स में पोटेंसी टेस्ट कराया गया था। पुलिस को एम्स से रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी बबलू शारीरिक संबंध बनाने में समर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed