फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mehr Tarar questioned in Sunanda Pushkar death case

सुनंदा मौत मामले में मेहर तरार से पूछताछ, थरूर के साथ नजदीकी संबंधों से इंकार

Mon, 18 Jul 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
Mehr Tarar questioned in Sunanda Pushkar death case
तरार से पूछताछ

कांग्रेस नेता शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस केस के संबंध में पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से लंबे समय तक पूछताछ की है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने इस संबंध में फरवरी 2016 में पाकिस्तानी पत्रकार से उस वक्त पूछताछ की जब वो दिल्ली आई हुई थीं।

पाकिस्तान की पत्रकार तरार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि 2013 में एक पुस्तक प्रदर्शनी के दौरान उनकी पूर्व केंद्रीय मंत्री से मुलाकात हुई थी, और वे उन्हें जानती थीं।

विज्ञापन

शशि थरुर से नजदीकी संबंध से इंकार

Mehr Tarar questioned in Sunanda Pushkar death case

आपको बता दें कि 2015 में दिल्ली पुलिस ने मेहर तरार से पूछताछ के लिए कहा था। जिसके बाद मेहर ने पूछताछ में सहयोग का भरोसा दिलाते हुए अपना सहमति पत्र दिल्ली पुलिस को सौंपा था।

हालांकि तरार ने पूछताछ के दौरान शशि थरुर से किसी भी प्रकार के नजदीकी संबंध से इंकार कर दिया। सूत्र बताते हैं कि जल्द की एसआईटी कोर्ट में मामले के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी।

तीन घंटे तक चली इस पूछताछ के दौरान 2014 में मेहर और सुनंदा के बीच हुई लड़ाई के बारे में भी उनसे सवाल-जवाब किए गए। मेहर को सुनंदा की नजदीकी दोस्त नलिनी सिंह के आरोपों की जानकारी भी दी गई।

क्यों पैदा हुआ था विवाद

Mehr Tarar questioned in Sunanda Pushkar death case

सूत्र बताते हैं कि तरार ने पूरी पूछताछ के दौरान थरुर से किसी भी प्रकार की निकटता से साफ इंकार कर दिया। सुनंदा पुष्कर की मौत का मामला 17 जनवरी 2014 का है जब उनकी लाश दिल्ली के एक प्रसिद्ध होटल में मिली थी।

सुनंदा की मौत के बाद चर्चा चलती रही कि सुनंदा और शशि थरुर दोनों के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। सुनंदा की करीबी दोस्त नलिनी ने तो यहां तक कहा कि सुनंदा से थरुर खुश नहीं थे।

वो अपनी पत्नी से तलाक, लेकर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से शादी करना चाहते थे। मामले में शक की सुई शशि थरुर की तरफ भी मुड़ी। हालांकि अभी तक सुनंदा की मौत को आत्महत्या ही माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed