क्या राजेश तलवार का किरदार निभा रहे हैं इरफान खान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश तलवार के आपत्ति जताने के बावजूद गुलजार की बेटी मेघना गुलजार की आरुषि-हेमराज हत्याकांड पर बनाई जा रही वाली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
चौंकाने वाली बात ये है कि नोएडा में आरुषि के मामा घर से शुरू हुई शूटिंग में बृहस्पतिवार को बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता इरफान खान नजर आए। यही नहीं, वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके इरफान को आमतौर पर रीयल स्टोरी और गंभीर मुद्दों पर बनने वाली फिल्मों काम करने के तौर पर जाना जाता है। अब वह इस फिल्म के हिस्सा बने हैं।
नुपुर तलवार के किरदार में रहेंगी तब्बू
नोएडा सेक्टर-25 के एल ब्लॉक में आरुषि के मामा का घर है। उसके पास ही फिल्म का सेट तैयार किया गया है। यूवीआई फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म में इरफान खान के अलावा तब्बू मुख्य भूमिका में है।
बताया जा रहा है कि तब्बू आरुषि की मां का किरदार निभा रही हैं और फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इरफान बृहस्पतिवार को दोपहर में शूटिंग करने पहुंचे। कुछ दृश्य फिल्माए जाने के बाद वो निकल गए। बाकी शूटिंग पूरे दिन होती रही। शूटिंग पिछले पांच दिनों से चल रही है।
देखने के लिए जमा हुई भीड़
शूटिंग देखने पहुंचे राकेश सिंह ने बताया कि वो यहां से गुजर रहे तो भीड़ भाड़ और पुलिस देखी तो लगा कि कोई घटना हो गई है।
पूछने पर पता चला कि फिल्म की शूटिंग हो रही है। इसके बाद वो भी देखने के लिए रुक गए।