{"_id":"6a32a838a28bb1e0190992f7","slug":"mega-events-to-be-held-at-29-locations-on-international-yoga-day-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141391-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 29 स्थानों पर होंगे मेगा इवेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 29 स्थानों पर होंगे मेगा इवेंट्स
विज्ञापन
यमुना किनारे बांसेरा पार्क में एलजी के साथ हजारों लोग करेंगे योग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्लीवालों के लिए इस बार योग दिवस बहुत खास होने जा रहा है। 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए डीडीए राजधानी में 29 स्थानों पर मेगा इवेंट्स आयोजित करेगा। सभी बड़े खेल परिसरों और पार्कों में आम लोगों के लिए प्रवेश की व्यवस्था बहुत आसान रहेगी, ताकि हर नागरिक बिना किसी परेशानी के इस महापर्व का हिस्सा बन सके।
डीडीए ने इस बार आम और खास, सबके लिए योग को एक सुलभ उत्सव बनाने की तैयारी की है। इस भव्य आयोजन की कमान खुद दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू संभालेंगे। वे यमुना किनारे स्थित डीडीए के खूबसूरत पार्क बांसेरा में हजारों दिल्लीवासियों के साथ योग करेंगे। उनके साथ डीडीए के उपाध्यक्ष एन सरवण कुमार और अन्य अधिकारी भी रहेंगे, जो यह संदेश देंगे कि फिटनेस और योग हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस साल के योग दिवस की थीम स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग (योग फॉर हेल्दी एजिंग) रखी गई है। इसका मुख्य मकसद बुजुर्गों को यह बताना है कि बढ़ती उम्र के साथ योग कैसे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रख सकता है। डीडीए का लक्ष्य समाज के हर आयु वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को एक सक्रिय जीवनशैली की ओर ले जाना है।
दिल्ली के हर कोने को आयोजन से जोड़ा
योजना में डीडीए के 18 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 11 बड़े पार्कों को शामिल किया गया हैं। द्वारका, साकेत, सीरी फोर्ट, वसंत कुंज और रोहिणी जैसे प्रमुख खेल परिसरों के साथ-साथ स्वर्ण जयंती पार्क, हौज खास पार्क, संजय लेक और विजय मंडल पार्क जैसे इलाकों में भी योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और वे अपने घर के पास ही मेगा इवेंट में शामिल हो सकेंगे। लगभग-लगभग दिल्ली के हर कोने को आयोजन से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
आयुष मंत्रालय के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक देंगे प्रशिक्षण
चिह्नित सभी स्थानों पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से आए प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। यहां केवल आसन ही नहीं, बल्कि प्राणायाम, श्वास क्रियाएं और ध्यान की बारीकियां भी सिखाई जाएंगी। इसमें छात्रों से लेकर खिलाड़ियों तक, हर क्षेत्र के हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिससे पूरी दिल्ली योगमय नजर आएगी।