फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meerut route will run from December EMU.

मेरठ रूट पर दिसंबर से दौड़ेगी ईएमयू

Wed, 16 Sep 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Meerut route will run from December EMU.
लंबे इंतजार के बाद गाजियाबाद-मेरठ रूट पर दिसंबर से ईएमयू ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। दो महीने के भीतर इस रूट पर सीआरएस (कमिश्नर रेलवे सेफ्टी) निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


उनके ग्रीन सिग्नल के बाद इस रूट पर ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। िदल्ली डिवीजन के डीआरएम अरुण अरोरा ने मंगलवार को गाजियाबाद लोको शेड और ईएमयू कार शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद-सहारनपुर रेल रूट पर मेरठ तक इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


ईएमयू का संचालन शुरू करने से पहले रेलवे सेफ्टी कमिश्नर इस रूट पर निरीक्षण करेंगे।  उनकी एनओसी मिलने पर ईएमयू का ट्रायल रन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर अंत तक इस रूट पर ईएमयू का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली हाई स्पीड ट्रेन के लिए इंजन तैयार

देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन ‘गतिमान’ गाजियाबाद लोको शेड में तैयार इंजन से दौड़ेगी। हाई स्पीड ट्रेन के लिए इंजन भी हाई स्पीड होगा। रेलवे ने एक इलेक्ट्रिक इंजन को खासतौर से ‘गतिमान’ के लिए तैयार किया है।

डब्ल्यूएपी-5 नाम का यह इंजन अपनी अधिकतम स्पीड से 160 किलोमीटर प्रति घंटा दौड़ेगा। इसी इंजन को गतिमान के ट्रायल के दौरान भी भेजा गया था। लेकिन तब यह पूरी स्पीड नहीं पकड़ पाया था।

इसके बाद इंजन में कई बदलाव किए गए। अब यह 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर आसानी से दौड़ सकता है।

मंगलवार को गाजियाबाद इलेक्ट्रिक लोको शेड में निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआरएम अरुण अरोरा ने बताया कि दिल्ली-आगरा रूट पर ‘गतिमान’ एक्सप्रेस का कई चरणों में ट्रायल किया जा चुका है।

ट्रायल में मिली खामियों को दूर कर हाई स्पीड ट्रेन के लिए रूट तैयार किया जा रहा है। ‘गतिमान’ के लोको में बदलाव कर उसे रनिंग के लिए तैयार कर लिया गया है। अब बस हाई स्पीड ट्रेन के संचालन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

आज से लगेगे को कोच इंडीकेटर
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कोच इंडीकेटर लगने का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा। डीआरएम ने बताया कि  दो महीने में कोच इंडीकेटर और एलईडी स्क्रीन लगाने का काम पूरा हो जाएगा। इससे यात्रियों को अपना कोच तलाशने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।


33 साल पुरानी ईएमयू कार शेड की क्षमता बढ़ेगी
गाजियाबाद में 33 साल पहले बनी ईएमयू कार शेड की क्षमता अब 350 कोच से बढ़ाकर 650 कोच की जाएगी। इसके लिए रेलवे ने कार शेड में नई लाइनें और शेड तैयार कर ली हैं।

नई कार शेड बन जाने से इस रूट पर ईएमयू का संचालन और बेहतर हो जाएगा। जल्द ही नार्दन रेलवे के जीएम ईएमयू कार शेड में हुए निर्माण का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed