फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meenakshi's family arrived Assembly, had not yet compensation

मीनाक्षी के परिजन पहुंचे विस, नहीं मिला मुआवजा

Tue, 04 Aug 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Aug 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi's family arrived Assembly, had not yet compensation

मीनाक्षी के परिजन सोमवार को विधानसभा पहुंचे। उस दौरान सदन की कार्यवाही चल रही थी। इस कारण उन्हें घंटों इंतजार भी करना पड़ा। मीनाक्षी की मां ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जिस मुआवजे की घोषणा की थी वह अभी तक नहीं मिली।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर केजरीवाल सरकार के खिलाफ अब भाजपा महिला मोर्चा ने कमान संभाल लिया है। सदन के विशेष सत्र को महिला मोर्चा ने नौटंकी बताया है।

मोर्चा ने महिलाओं के हितों और सुरक्षा के लिए एक भी कदम नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महामंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता में आते ही अपने सभी वादे भूल गए।

विज्ञापन

उपराज्यपाल से मिले भाजपा विधायक

Meenakshi's family arrived Assembly, had not yet compensation

67 विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में महिला हितों के लिए कुछ नहीं किया है। विधानसभा सत्र शुरू होने के पहले भाजपा विधायक दल दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मिला।

भाजपा विधायकों ने उपराज्यपाल से दिल्ली में लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग की। उन्हें यह भी बताया कि दिल्ली सचिवालय में काम का माहौल नहीं है। सरकारी कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है।

मुलाकात के बाद विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि उपराज्यपाल को यह बताया गया कि दिल्ली सरकार ने सचिवालय में आतंक का राज चला रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed