फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meeka angry slap doctor to show Middle Finger

डॉक्टर को थप्पड़ मारने पर फंसे मीका, केस दर्ज

Mon, 13 Apr 2015 12:04 PM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
Meeka angry slap doctor to show Middle Finger

मीका सिंह अक्सर विवादों में रहने वाले शख्स हैं। इस बार मीका ने एक लाइव परफार्मेंस में ऐसा कुछ किया जिसको देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। शनिवार को दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन


मीका ने ऑडियंस के बीच से अचानक अपने एक फैन को मंच पर बुलाया और थोड़ी देर की बहस के बाद तमाचा जड़ दिया। जिस शख्स को मीका ने मंच पर बुलाया वो पेशे से डॉक्टर है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मीका ने उस डॉक्टर से कहा कि जिस तरह से वो ऑडियंस के बीच मिडिल फिंगर दिखा रहा था, वैसे ही यहां पर भी दिखाए। कुछ देर इस मामले पर दोनो के बीच बहस चलती रही, और आखिर में मीका ने उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी घटना के बाद डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोप में, दिल्ली के इंद्रपुरी थाने में गायक मीका के खिलाफ केस दर्ज किया गया गया है।

फोटो साभार: एबीपी न्यूज

मिडिल फिंगर दिखाई तो आया गुस्सा

Meeka angry slap doctor to show Middle Finger

सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर ने मीका को जवाब देने की कोशिश की थी, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी युवक को पकड़ कर ले गए। बाद में इस मामले पर हैरान लोगों को जवाब देते हुए मीका ने कहा कि लोगों को औरतों और लड़कियां की इज्जत करनी चाहिए।


मीका ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि जिसे मीका ने तमाचा मारा है वो भीड़ के बीच से मीका को मिडिल फिंगर दिखाकर गंदे इशारे कर रहा था। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली की आप्थमालजीकल सोसाइटी कर रही थी।

मामले से गुस्साए संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र खन्ना ने मीका की इस हरकत को गलत करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने मीका के खिलाफ इंद्रपुरी थाने में मामला भी दर्ज करा दिया है। अध्यक्ष के मुताबिक मीका ने एक सभ्य नागरिक पर हमला किया है जिसकी निंदा होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed