फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   media, politician and people gathering in jewer bulandshahr highway gangrape victims house

पीपली लाइव बना जेवरकांड के पीड़िताओं का घर, दिन भर रहता है लोगों का जमावड़ा

Mon, 29 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 29 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
  media, politician and people gathering in jewer bulandshahr highway gangrape victims house
Jewar gangrape

जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर स्क्रैप व्यापारी के परिवार से हुई हैवानियत की वारदात के तीसरे दिन भी दिन भर पीड़ित परिवार के घर व बाहर जमावड़ा रहा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, महिला आयोग की टीम के अलावा विभिन्न संगठन के लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। 

विज्ञापन


वहीं, अधिकारियों के निर्देश पर पीड़ित के घर व गली में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पीड़ितों से हो रही बार-बार पूछताछ व मेडिकल रिपोर्ट को लेकर हो रही बयानबाजी पर कस्बे वासियों ने अपने विचार साझा किए। 
विज्ञापन

      
महिलाओं के साथ इतनी हैवानियत की घटना होने के बावजूद पुलिस डाक्टरी रिपोर्ट की आड़ लेकर रेप की पुष्टि नहीं होने की बात कर रही है। तीन दिन बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है औरर पीड़ितों को बार-बार आपबीती सुनाकर परेशानी उठानी पड़ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

     
घटना के बाद से ही पुलिस की अलग अलग टीमों के बार बार पूछताछ करने से महिलाओ की तबियत भी खराब होने लगी है। बार-बार हो रही पूछताछ से समझ में नही आ रहा कि पुलिस, जांच एजेंसी या अन्य क्या साबित करना चाहते हैं। पुलिस को जल्द से जल्द खुलासे का प्रयास करना चाहिए। बार-बार पूछताछ से पीड़ित परिवार को परेशानी हो रही है। 
      
राजनीतिक दलों के साथ आने वाले प्रतिनिधि व पुलिस टीम का दिनभर आना जाना लगा रहता है। दिनभर मीडियाकर्मियों का भी आना जाना लगा हुआ है। इससे पीड़ित परिवार को परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिस को जल्द वारदात का खुलासा करना चाहिए, जिससे पीड़ितों को राहत मिल सके।       

कई बार बयान बदल चुकी हैं पीड़िताएं

  media, politician and people gathering in jewer bulandshahr highway gangrape victims house
jewar gangrape - फोटो : अमर उजाला

अपने साथ हुई त्रासदी को लेकर जेवर-बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप पीड़िताओं ने एक बड़ा ही अजीब और चौंकाने वाला खुलासा किया है। लगातार अपना बयान बदल रही पीड़िताओं का दावा है कि आरोपियों ने पहले उनसे एक बात कही और फिर वारदात को अंजाम दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए आरोपियों ने आखिर किस वजह से किया गैंगरेप।

पीड़ित पक्ष के अब तक तीन बार बयान बदलने से पुलिस भी भौचक्की है। मौके पर बिसाहड़ा कांड से संबंद्ध कई लोगों की आवाजाही भी दो दिनों से देखी गई। कहा जा रहा है कि पीड़ितों के पल-पल बदलते बयान कुछ हद तक राजनीति से प्रेरित होने का इशारा भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed