{"_id":"57fe2c774f1c1b675228ffb4","slug":"medanta-keeping-an-eye-on-the-prime-minister-s-visit-people-are-also-verifkeshn","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर मेदांता पर नजर, लोगों का भी हो रहा वेरिफकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर मेदांता पर नजर, लोगों का भी हो रहा वेरिफकेशन
मयंक तिवारी/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर मेदांता अस्पताल पर प्रशासन की निगाह है। जिस स्थल पर कार्यक्रम होना है उससे सटा हुआ मेदांता अस्पताल है।
विज्ञापन
इसलिए यहां के विदेशी मरीजों और उनके तीमारदारों पर निगाह रखी जा रही है। एक नवंबर को हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने मेदांता प्रबंधन से बातचीत करने के साथ ही आने-जाने वालों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी सीआईडी की ओर से विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा चुकी है।
जिसमें मेदांता अस्पताल से सुरक्षा को लेकर ध्यान देने को कहा गया है। मेदांता अस्पताल के 15 मंजिले भवन में हमेशा पांच हजार से अधिक लोग रहते हैं।
एक हजार बेड के अस्पताल में मुस्लिम देश से मरीजों की संख्या अधिक रहती है। उनके तीमारदार भी आते-जाते हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर मेदांता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मेदांता में कौन सा विदेशी मेहमान कहां ठहरा है। किस वीजा पर आया है। उसके साथ कितने लोग हैं। इसका ब्योरा रोजाना लिया जा रहा है।