फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mechanical engineer become thief due to alcoholic addiction

नशे की लत में मैकेनिकल इंजीनियर बना चोर, साथी संग गिरफ्तार, चोरी के छह वाहन बरामद

Sun, 21 Jul 2019 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jul 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
mechanical engineer become thief due to alcoholic addiction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने नशे की लत पूरी करने और गर्लफ्रेंड के साथ मौज-मस्ती के लिए वाहन चुराने वाले मैकेनिकल इंजीनियर आकाश (22) को उसके सहयोगी दीपक (22) के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो स्कूटी व चार बाइक बरामद की हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में वाली टीम ने 19 जुलाई को एक सूचना के बाद शिव विहार गंदा नाला के पास घूम रहे आकाश और दीपक को गिरफ्तार किया। आकाश पर पहले से लूटपाट, झपटमारी व वाहन चोरी के तीन मामले दर्ज हैं और वह बिंदापुर थाने का घोषित बदमाश है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि गर्लफ्रेंड के साथ मौज-मस्ती करने के लिए वे वाहन चुराते थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आकाश के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। सरकारी स्कूल से 12 कक्षा पास करने के बाद उन्होंने उसे पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियर में दाखिल कराया। वहां वह शराब और ड्रग्स का सेवन करने लगा। वर्ष 2017 में कोर्स पूरा करने के बाद गलत संगत की वजह उसे नौकरी नहीं मिली तो वह नशे की लत पूरी करने के लिए वह छोटे-मोटे अपराध करने लगा। वर्ष 2017 में पुलिस ने उसे वाहन चोरी में गिरफ्तार किया था। उसका भाई उत्तम नगर में इंटरनेट सेवा प्रदाता का वितरक है। उसके कहने पर आकाश इंटरनेट कनेक्शन लगाने लगा। इससे होने वाली कमाई कम पड़ने लगी तो वह रेकी कर वाहनों की चोरी करने लगा। इसमें उसने इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले दीपक के साथ ले लिया। चोरी के बाद वह वाहनों का रूप-रंग बदल देता था। सप्ताह के अंतिम दिन दोनों गर्लफ्रेंड के साथ चोरी के वाहनों पर घूमते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed