फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meat vendors must write on the board halal or jerk in delhi

दिल्ली: मीट विक्रेताओं को बोर्ड पर लिखना होगा हलाल या झटका

Fri, 31 Aug 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Meat vendors must write on the board halal or jerk in delhi
फाइल

पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में मीट या संबंधित उत्पादों की बिक्री करने वाली सभी दुकान, रेस्टोरेंट और होटल के लिए हलाल या झटका लिखना अनिवार्य होगा। ईडीएमसी की स्थायी समिति की बैठक में रखे गए प्रस्ताव पर हुई बहस के बाद इसे पास कर दिया गया।

विज्ञापन


सदन और ईडीएमसी के कमिश्नर की मंजूरी मिलने के बाद इसे पूर्वी दिल्ली में लागू कर दिया जाएगा। इन सभी विक्रेताओं को बोर्ड पर हलाल या झटका लिखना होगा, ताकि किसी भी समुदाय के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।  
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली में लाखों की संख्या में सिख और हिंदू रहते हैं, जिनकी तरफ से लगातार इस बारे में मांग की जा रही थी। उनकी दलील थी कि क्षेत्र के रेस्टोरेंट और होटलों में हलाल या झटका मीट का पता न होने से परेशानी होती है। समिति की बैठक में इस मुद्दे पर हुई बहस के बाद इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव में कहा गया कि हिंदू और सिख धर्म में हलाल मीट का सेवन करना प्रतिबंधित है। इसलिए पूर्वी दिल्ली में मीट उत्पादों की बिक्री करने वाले सभी रेस्टोरेंट और होटलों के बोर्ड पर हलाल या झटका लिखना जरूरी होगा। इसके अलावा मीट उत्पादों की बिक्री करने वाली सभी दुकानों के लिए झटका या हलाल लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। 

लाइसेंस न लेने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई  
नागरिक संस्थाओं की ओर से खाद्य उत्पादों की बिक्री करने वाले रेस्टोरेंट और मीट शॉप को हेल्थ सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं, लेकिन प्रीत विहार, मयूर विहार, सीलमपुर, लक्ष्मी नगर आसपास के क्षेत्रों में अभी भी कई ऐसी दुकानें हैं, जिनके पास अभी भी वैध लाइसेंस नहीं हैं। इस संबंध में ईडीएमसी ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए 15 सितंबर तक लाइसेंस लेने के निर्देश दिए हैं। इसकी अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed