{"_id":"624c383485c11b41655f67c4","slug":"meat-shops-should-be-closed-during-navratri-across-india-bjp-mp-parvesh-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद परवेश वर्मा बोले: नवरात्रि में पूरे देश में बंद होनी चाहिए मांस की दुकानें, सभी एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद परवेश वर्मा बोले: नवरात्रि में पूरे देश में बंद होनी चाहिए मांस की दुकानें, सभी एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करें
Tue, 05 Apr 2022 06:08 PM IST
प्रशांत कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:08 PM IST
सार
दिल्ली भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने मेयर के नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद करने के निर्देश का समर्थन किया है। कहा कि इस तरह का प्रतिबंध पूरे देश में लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने मंगलवार को पार्टी शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम मेयर के नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद करने के निर्देश का समर्थन किया है। इसके आगे उन्होंने कहा है कि इस तरह का प्रतिबंध पूरे देश में लगाया जाना चाहिए। एसडीएमसी मेयर के निर्देश का स्वागत करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली के अन्य दो नगर निगमों को भी इसका पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
एसडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में लगभग 1,500 पंजीकृत मांस की दुकानें हैं। यह पहली बार है जब नागरिक निकाय ने नवरात्रि के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र में मांस की दुकानों को बंद करने के लिए कहा गया है। पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले वर्मा ने मुसलमानों से भड़काऊ बयानों से प्रभावित न होने और हिंदू त्योहार के प्रति सम्मान दिखाने और एसडीएमसी के फैसले का स्वागत करने की भी अपील की।
विज्ञापन
एसडीएमसी मेयर मुकेश सूर्यन ने सोमवार को कहा कि नवरात्रि के दौरान 11 अप्रैल तक मांस की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने नगर आयुक्त से निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। वर्मा ने कहा कि एक धर्म को मानने वालों को दूसरे धर्मों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन