{"_id":"01b6add5f446350b80826bdfcbf90823","slug":"measures-to-combat-swine-flu-incomplete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम अधूरे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड और सर्दी बढ़ने के साथ सक्रिय हुए स्वाइन फ्लू को लेकर हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन इससे निपटने के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता न होने से शहर के अस्पताल पूरी तरह से तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
यह हाल तब है जब नौ दिन पूर्व स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो चुकी है। उधर, सीएमओ का कहना है कि केंद्र सरकार से स्वाइन फ्लू की दवा अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि शीघ्र ही दवाएं मिल जाएंगी। ऐेसे में बड़ा सवाल यह है कि यदि यकायक स्वाइन फ्लू का मरीज चिन्हित होने पर शहर के चिकित्सक उसे कहां से इलाज मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मॉडल टाउन निवासी शील गोयल की स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अभी पूरी तरह से सतर्क नहीं हुआ है।
इस मामले में शासन से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है कि अगर किसी रोगी में एच-1एन1 की पुष्टि हो जाती है तो उसे तुरंत टेमीफ्लू दवा दी जाए।
प्रदेश में कहीं दवाओं का इंतजाम नहीं है। उधर अफसरों का कहना है कि स्वाइन फ्लू की दवाएं केंद्र सरकार से मिलती हैं। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि अभी दवाएं नहीं आई हैं लेकिन उम्मीद है कि जल्द मिल जाएंगी।