फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MDU UG-PG exams begin today, Section 163 implemented at exam centres

Delhi NCR News: एमडीयू की यूजी-पीजी परीक्षाएं आज से शुरू, परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए राजकीय महाविद्यालय हथीन और मंडकौला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी रहेंगे, जिसके अनुसार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। इस क्षेत्र में हथियार, लाठी, गंडासी, तलवार और चाकू आदि लेकर चलने पर भी रोक लगाई गई है।




इसके अलावा परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित जेरॉक्स, फोटोकॉपी और फैक्स की दुकानों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षाएं 18 मई से 30 जून तक दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रशासन ने विद्यार्थियों से शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed