{"_id":"5f54317e73263c3d58103b94","slug":"mcoca-slapped-on-accuse-of-looting-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलट से लूटपाट के आरोपी पर लगा मकोका, जेल से चला रहा था ठक-ठक गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायलट से लूटपाट के आरोपी पर लगा मकोका, जेल से चला रहा था ठक-ठक गिरोह
Sun, 06 Sep 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी के पास स्पाइस जेट के पायलट पर हमला कर लूटपाट करने के आरोपी पी. सिल्वा पर शनिवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मदनगीर निवासी आरोपी पी सिल्वा जेल से ठक-ठक गिरोह चला रहा था।
विज्ञापन
सिल्वा ने लूटपाट की रकम से रिश्तेदारों के नाम काफी बेनामी संपत्ति अर्जित कर रखी है। इन संपत्तियों की जांच कर उन्हें जल्द जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जांच में पता चला कि उसने कई मंहगी गाड़ियां खरीद रखी है, जिसे उसके रिश्तेदार चला रहे हैं। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों पर भी मकोका लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
साउथ डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक पी. सिल्वा अंबेडकर नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें लूटपाट, डकैती, स्नैचिंग सहित जानलेवा हमले के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि डर से आरोपी के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने तक से लोग पीछे हट जाते हैं। गिरोह के बदमाश सड़क पर लोगों का ध्यान भटकाकर उनकी कार से कीमती सामान चुरा लेते थे। विरोध करने पर बदमाश पीड़ित से मारपीट करने या उसे चोट पहुंचाने से भी नहीं हिचकते थे।
2 जून को हुई थी पायलट से लूट
पीड़ित युवराज तेवतिया स्पाइसजेट में पायलट हैं। फरीदाबाद निवासी युवराज 2 जून की रात कैब से एयरपोर्ट जा रहे थे। आईआईटी के पास 10 से ज्यादा लोगों ने कैब का शीश तोड़ दिया। बंदूक दिखाकर सामान और 34 हजार रुपये नकद छीनकर पेट में चाकू से वारकर फरार हो गए। इस मामले की जांच में पी सिल्वा का नाम सामने आया था।