फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Ward Committee Election News Elections for 12 ward committees will be held on September 4

दिल्ली नगर निगम: 12 वार्ड समितियों का चुनाव कल, पार्षद संग नहीं आ सकेंगे समर्थक, हंगामे की आशंका

Tue, 03 Sep 2024 01:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Sep 2024 01:33 AM IST
सार

बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 12 वार्ड कमेटियों के लिए चुनाव होना है। इस दौरान हंगामे की आशंका है। इसे देखते हुए चुनाव में केवल पार्षदों व मनोनीत सदस्यों को ही निगम मुख्यालय में प्रवेश देने पर विचार किया गया है।

विज्ञापन
MCD Ward Committee Election News Elections for 12 ward committees will be held on September 4
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम में चार सितंबर को होने वाले 12 वार्ड समितियों के चुनाव में पार्षद समर्थक या परिजन निगम मुख्यालय में नहीं आ सकेंगे। मुख्यालय में प्रवेश से पहले पार्षदों को अपना पहचान पत्र भी दिखाना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 12 वार्ड कमेटियों के लिए चुनाव होना है। इस दौरान हंगामे की आशंका है। इसे देखते हुए चुनाव में केवल पार्षदों व मनोनीत सदस्यों को ही निगम मुख्यालय में प्रवेश देने पर विचार किया गया है। ऐसा होने पर पार्षद के साथ उनके रिश्तेदार या समर्थक नहीं आ पाएंगे। यहीं नहीं निगम मुख्यालय में दूसरे लोगों के लिए वाहन खड़े करने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


पार्षदों और मनोनीत सदस्यों को केवल पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही जिस वार्ड कमेटी का चुनाव होगा उसमें केवल उस वार्ड कमेटी के सदस्यों को ही बैठने की अनुमति दी जाएगी। ए ब्लाक में केवल चुनाव प्रक्रिया में लगे निगम कर्मियों को ही अनुमति होगी। निगम के मुताबिक उस दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। दिल्ली पुलिस को भी चुनाव की सूचना दी गई है ऐसे में वह भी अपने कर्मियों की तैनाती अपनी सुविधानुसार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिंग बूथ में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं
एमसीडी के निगम सचिव ने एक दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत पार्षदों और मनोनीत सदस्यों से आग्रह किया गया है कि कोई भी प्रत्याशी अपने साथ अपने समर्थक लेकर न आए। किसी भी पार्षद और मनोनीत सदस्य को पोलिंग बूथ में मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिस हॉल में वार्ड कमेटी की बैठक चल रही होगी उस समय केवल उसी वार्ड कमेटियों के पार्षदों और मनोनीत सदस्यों को प्रवेश की अनुमति होगी। समय सीमा को ध्यान में रखते चुनाव जीतने के बाद किसी भी नवनिर्वाचित पदाधिकारी के स्वागत और अभिनंदन की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही चुनाव के दौरान मीडिया कर्मियों को भी केवल लाइव फीड देखने की अनुमति होगी। चुनाव हाल में जाने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed