फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD takes strict action against officers and employees who do not reach office on time

Delhi NCR News: समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों पर एमसीडी की सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी ने कार्यालय समय का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह 8:30 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचने वाले करीब 150 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समय पालन में लापरवाही अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एमसीडी ने हाल ही में अपने कार्यालयों का समय सुबह नौ बजे से बदलकर 8:30 बजे कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय युद्ध के कारण पेट्रोल, डीजल व गैस संकट की आशंकाओं और ऊर्जा बचत के उद्देश्य से यह बदलाव लागू किया गया है। हालांकि नए समय के लागू होने के बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी तय समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे थे, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।
विज्ञापन

एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त ने उद्यान, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित मिले या निर्धारित समय के बाद पहुंचे। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए। एमसीडी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यालय से सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारी समय पर उपस्थित हों और देरी की स्थिति में जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed