फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD starts important process to deal with air pollution

प्रदूषण पर वार: प्रतिदिन 20 टन मलबे का फ्री में होगा निपटान, दिल्लीवासी सीधे कॉन्टैक्टर से कर सकते हैं संपर्क

Tue, 02 Apr 2024 02:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:56 AM IST
सार

दिल्ली में एमसीडी के कुल 52 सीएंडडी वेस्ट कलेक्शन सेंटर पर हरदिन 20 टन निर्माण विध्वंस मलबा फ्री में निपटान कर सकते हैं। इससे ज्यादा मलबा निपटान करने लिए एमसीडी से कॉन्ट्रैक्टर का नंबर ले सकते हैं।

विज्ञापन
MCD starts important process to deal with air pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में एमसीडी के कुल 52 सीएंडडी वेस्ट कलेक्शन सेंटर पर हरदिन 20 टन निर्माण विध्वंस मलबा फ्री में निपटान कर सकते हैं। इससे ज्यादा मलबा निपटान करने लिए एमसीडी से कॉन्ट्रैक्टर का नंबर ले सकते हैं। आपका मलबा सीधे नजदीकी रीसाइकिल सेंटर पर चला जाएगा। एमसीडी ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन


ये प्रक्रिया देर से सही, लेकिन दुरुस्त शुरू हुई है। दिल्ली में लोगों के पास अपना सीएंडडी वेस्ट (घर का विध्वंसक मलबा) फेंकने को लेकर कठिनाई रहती है। ऐसे में मजबूरीवश लोग चोरी-चुपके आस-पास के खाली प्लॉट्स, सड़कों के किनारे ये मलबा डंप करते हैं। लेकिन लोगों की इस मजबूरी और लापरवाही के कारण उत्पन्न होने वाला धूल प्रदूषण सालों से सबको बीमार कर रहा है।
विज्ञापन


गूगल मैप लोकेशन के साथ सेंटर का पता
अब सीएंडडी वेस्ट को समुचित तरीके से निपटान करने के लिए एमसीडी ने पहले चरण में 12 जोन के अंदर 100 कलेक्शन सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। इनमें से 52 कलेक्शन सेंटर के पते गूगल मैप लोकेशन के साथ एमसीडी की वेबसाइट पर दिए गए हैं। यहां हरदिन 20 टन मलबा फ्री में निपटान कर सकते हैं। बाकी कलेक्शन सेंटर जल्द खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed