{"_id":"58ff6e024f1c1b9d65c0d20e","slug":"mcd-polls-2017-vote-counting-result-live-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MCD इलेक्शन रिजल्ट: बीजेपी को 182 सीट, 41 सीटों के साथ 'आप' दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD इलेक्शन रिजल्ट: बीजेपी को 182 सीट, 41 सीटों के साथ 'आप' दूसरे नंबर पर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 May 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal
दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर मतों की गिनती शुरू हो गई है। फिलहाल शुरुआत रुझान बीजेपी के पक्ष में हैं। तीनों नगर निगमों के 270 वार्डों के चुनाव में 2537 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला दोपहर तक हो जाएगा। इसके लिए 32 केंद्रों पर सात हजार से अधिक कर्मचारी सुबह 8 बजे से मतगणना में लगे हैं। आयोग ने प्रत्येक वार्ड की मतगणना के लिए चार से 10 टेबल लगाया है। इस तरह समस्त वार्डों में मतगणना के पांच से 10 राउंड होंगे।
विज्ञापन
अभी तक के रुझान:-
बीजेपी- 182
कांग्रेस- 35
आप- 41
अन्य- 12
9:45 AM: जनकपुरी पश्चिम और जनकपुरी पूर्व से जीती भाजपा।
9:30 AM: दो सीटों पर मिली बीजेपी को जीत। खानपुर और मदनगीर में बीजेपी को जीत।
नगर निगमों में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा या झाड़ू चलेगी या फिर लगातार हो रही हार का सिलसिला खत्म करके कांग्रेस 10 साल का वनवास खत्म करेगी। यह दोपहर करीब एक बजे तक चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
सबसे कम राउंड दक्षिण दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 49 कापसहेड़ा में होंगे। इस वार्ड में मात्र 18 पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या भी सबसे कम है। ऐसे में इस वार्ड का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है। आयोग के अनुसार इस वार्ड का परिणाम सुबह 9:30 तक आ जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
इन वार्डों के रिजल्ट आने में होगी देरी
MCD ELECTION
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 32 रोहिणी सी और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 52 महावीर एंक्लेव सबसे देर से परिणाम आने वाले वार्ड होंगे। इन वार्डों में पोलिंग बूथ और मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। आयोग के अनुसार दोपहर एक बजे तक सभी वार्डों की मतगणना पूरी होने की संभावना है।
दूसरी ओर चुनाव आयोग ने मतगणना का राउंड स्तर पर ब्योरा देने की व्यवस्था की है। प्रत्येक राउंड के बाद बढ़त लेने वाले उम्मीदवार की जानकारी दी जा रही है। इसी तरह तीनों नगर निगम में बढ़त लेने वाले दलों और अन्य उम्मीदवारों के बारे में भी बताया जा रहा है।
जनता तक यह जानकारी पहुंचाने के लिए आयोग की ओर से पल-पल में मीडिया को आंकड़े दिए जा रहे हैं। आयोग ने अपने मुख्यालय में तीनों नगर निगमों के चुनाव की मतगणना का ब्योरा देने की अलग-अलग व्यवस्था की है।
दूसरी ओर चुनाव आयोग ने मतगणना का राउंड स्तर पर ब्योरा देने की व्यवस्था की है। प्रत्येक राउंड के बाद बढ़त लेने वाले उम्मीदवार की जानकारी दी जा रही है। इसी तरह तीनों नगर निगम में बढ़त लेने वाले दलों और अन्य उम्मीदवारों के बारे में भी बताया जा रहा है।
जनता तक यह जानकारी पहुंचाने के लिए आयोग की ओर से पल-पल में मीडिया को आंकड़े दिए जा रहे हैं। आयोग ने अपने मुख्यालय में तीनों नगर निगमों के चुनाव की मतगणना का ब्योरा देने की अलग-अलग व्यवस्था की है।
2012 में निगम चुनाव का परिणाम
mcd election
- फोटो : सोशल मीडिया
दल उत्तरी दक्षिणी पूर्वी कुल
भाजपा 59 44 35 138
कांग्रेस 29 29 19 77
बसपा 7 5 3 15
राकांपा - 6 - 6
रालोद 4 1 - 5
इनेलो - 3 - 3
सपा - 1 1 2
लोजपा 1 - - 1
जनता दल (यू) - 1 - 1
निर्दलीय 4 14 6 24
भाजपा 59 44 35 138
कांग्रेस 29 29 19 77
बसपा 7 5 3 15
राकांपा - 6 - 6
रालोद 4 1 - 5
इनेलो - 3 - 3
सपा - 1 1 2
लोजपा 1 - - 1
जनता दल (यू) - 1 - 1
निर्दलीय 4 14 6 24