फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Mayor Congress will not support any party in election of mayor and deputy mayor

MCD Mayor: मेयर और उपमहापौर के चुनाव में कांग्रेस किसी भी दल का न देगी साथ, उम्मीदवार उतारने पर कर रही विचार

Tue, 27 Dec 2022 05:17 AM IST
आकाश दुबे विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Dec 2022 05:17 AM IST
सार

कांग्रेस ने आप और भाजपा से समान दूरी बनाए रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा वह महापौर व उपमहापौर पद जीत की कोई भी संभावना नहीं होने के बावजूद अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ-साथ एक संदेश देने के लिए उम्मीदवार उतारने पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन
MCD Mayor Congress will not support any party in election of mayor and deputy mayor
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने एमसीडी के महापौर, उपमहापौर व सदन से चुने जाने वाले स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव में अपना रुख साफ किया। वह इन पदों के चुनाव में आम आदमी पार्टी व भाजपा को समर्थन नहीं देगी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने आप और भाजपा से समान दूरी बनाए रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा वह महापौर व उपमहापौर पद जीत की कोई भी संभावना नहीं होने के बावजूद अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ-साथ एक संदेश देने के लिए उम्मीदवार उतारने पर भी विचार कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता एमसीडी के पदों के चुनाव में मतदान से दूर रहने के निर्णय को उचित नहीं ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

वह एमसीडी के पदों पर चुनाव लड़ने की वकालत कर रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही पार्टी के पार्षदों के  जीतने की संभावना नहीं है, लेकिन चुनाव लड़ने से पार्टी का जनता के बीच एक अच्छा संदेश जाएगा और उस वर्ग में पार्टी का जनाधार बढ़ने की संभावना रहेगी जिस वर्ग के पार्षदों को चुनाव लड़ाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस की ओर से एमसीडी के पदों पर चुनाव लड़ने के संबंध में मंगलवार को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। एमसीडी चुनाव में 250 वार्डों में से कांग्रेस को नौ वार्डों में ही जीत नसीब हुई। कांग्रेस के जीते पार्षदों में सात मुस्लिम है, जबकि एक जाट व एक गुर्जर है और उनमें सात महिला व दो पुरुष पार्षद है।

कांग्रेस के चुनाव लड़ने पर आप-भाजपा को हो सकती है दिक्कत
कांग्रेस का एमसीडी के महापौर व उपमहापौर पद पर चुनाव लड़ने का निर्णय आप-भाजपा के लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है। दरअसल इन पदों पर आप ने उम्मीदवारों का नामांकन पत्र दाखिल करा दिया है और भाजपा भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। महापौर व उपमहापौर पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने पर जीतने वाले उम्मीदवारों के लिए वैध मतों में 50 प्रतिशत मत प्राप्त करना अनिवार्य होगा। पहले स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को 50 प्रतिशत मत नहीं मिलने की स्थिति में दोबारा मतदान होगा। इस दौरान अंतिम स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा और पहले दो स्थानों पर रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। उनमें अधिक मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed