फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD launched mobile app to for legal parking in delhi

अब ऐप से मिलेगी एमसीडी पार्किंग की जानकारी, ठेकेदारों की मनमानी पर लगेगी रोक

Tue, 30 May 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 May 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
MCD launched mobile app to for legal parking in delhi
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर प्रीति अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

पार्किंग की जानकारी अब आप एप से जुटा सकेंगे। अगर पार्किंग चलाने वाला ठेकेदार किसी तरह के नियमों को तोड़ता है तो आप इस एप पर उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। शिकायत के लिए इस एप पर फोन नंबर भी दिया गया है। उत्तरी दिल्ली एमसीडी ने पार्किंग में आने वाली कठिनाइयों के समाधान के लिए ई-प्लेटफार्म दिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को मेयर प्रीति अग्रवाल ने एक एंड्रॉइड एप व ऑनलाइन शिकायत वेबसाइट को लांच किया। इस मौके पर बताया गया कि वेबसाइट  www.mcdonline.gov.in पर एप को डाउनलोड किया जा सकता है। जल्द ही इस एप को गूगल स्टोर पर भी उपलब्ध किया जाएगा। 
विज्ञापन


मेयर ने बताया कि नागरिकों को एप की सूची में दिए गए किसी भी नियम, कानून के उल्लंघन को सिर्फ बाक्स में टिक कर के प्रदर्शित करना है। उसके बाद क्लिक करते ही पार्किंग साइट के स्थानों की सूची आ जाएगी। यदि किसी फोन में जीपीएस की सुविधा नहीं है तो फोटो इसमें अपलोड कर क्लिक करना है जिससे यह स्वत: आरपी सेल को मिल जाएगी। नियमों के उल्लंघन में दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि जिस फोन में जीपीएस प्रणाली चालू है, वह पार्किंग के स्थान को चुन लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

      
उन्होंने आगे बताया कि इस एप को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। इस एप के जरिये नागरिकों को अवैध पार्किंगों की सूची, पार्किंग की क्षमता, साइट प्लान, पार्किंग शुल्क, नियमों के उल्लंघन के प्रकार, पार्किंग ठेकेदार का नाम व ठेके की अवधि, आरपी सेल के अधिकारियों से संपर्क करने के लिए पते व टेलीफोन का विवरण उपलब्ध होगा। 


इस एप के माध्यम से पार्किंग दरों से अधिक शुल्क वसूली, पार्किंग में डिस्पले बोर्ड न होना, पार्किंग ठेकेदार का नाम, पार्किंग के लिए निर्धारित क्षेत्र का विवरण, शिकायत के लिए फोन नंबर, हैंड हेल्ड डिवाइस का उपयोग न करने के बारे में जानकारी से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed