फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD issues notification for election of Mayor, Deputy Mayor and Standing Committee members

Delhi NCR News: एमसीडी ने महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना की जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
29 अप्रैल को होगा महापौर, उपमहापौर और समिति सदस्यों का चुनाव, सियासी सरगर्मी तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एमसीडी ने महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के तीन सदस्यों के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। निगम सचिव कार्यालय के बृहस्पतिवार को जारी नोटिस के साथ ही चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हुई है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। अधिसूचना के अनुसार, एमसीडी के सदन की बैठक 29 अप्रैल को दोपहर दो बजे अरुणा आसफ अली सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में महापौर के अलावा उपमहापौर और स्थायी समिति के तीन सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा।

जारी सूचना में नामांकन प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम भी तय किया गया है। प्रत्याशियों को प्रपत्र-1 के माध्यम से नामांकन दाखिल करना होगा, जिसमें उम्मीदवार के साथ दो पार्षदों का प्रस्तावक और अनुमोदक होना अनिवार्य है। नामांकन पत्र कार्यदिवसों में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक निगम सचिव कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित की गई है। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपना नाम वापस ले सकता है। एमसीडी के पांचवें वर्ष में हो रहे इस चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा में महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति में दावेदारी को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed