फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD employee assaulted for challaning in Sunder Nagri

चालान काटने की सजा: डेंगू का मिला लार्वा, डेयरी मालिक ने एमसीडी कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; छह दांत टूटे

Tue, 18 Jul 2023 07:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 07:21 PM IST
सार

नंद नगरी के सुंदर नगरी इलाके में चालान काटने पर एमसीडी कर्मचारी से मारपीट की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डेयरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
MCD employee assaulted for challaning in Sunder Nagri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक डेयरी में मौजूद दूध की क्रेट में डेंगू का लार्वा मिला। डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (डीबीसी) ने छानबीन के बाद डेयरी मालिक का एमसीडी इंस्पेक्टर से कहकर चालान करवा दिया। इसी बात पर डेयरी मालिक भड़क गया। उसने अचानक डीबीसी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

एमसीडी कर्मचारी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
आरोपी उमेश चंद (55) ने तीन-चार अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित रविंद्र कुमार (43) को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने लात-घूंसों के अलावा लकड़ी से फट्टे से उसे गिराकर पीटा। हमले के दौरान रविंद्र के छह दांत टूट गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में रविंद्र को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद रविंद्र का बयान लेकर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी डेयरी मालिक उमेश चंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डेयरी मालिक को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक रविंद्र कुमार परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहता है। रविंद्र दिल्ली नगर में डीबीसी के पद पर कार्यरत है। फिलहाल उसकी तैनाती वार्ड नंबर-218, सुंदर नगर में है। सोमवार को रविंद्र मच्छर और डेंगू की जांच के लिए एम-ब्लॉक, सुंदर नगरी पहुंचा। यहां उमेश की डेयरी मौजूद है।

विज्ञापन

डेयरी मालिक का काट दिया था चालाना
जांच के दौरान दूध की क्रेट में काफी ज्यादा डेंगू का लार्वा मिला। रविंद्र के कहने पर एमसीडी इंस्पेक्र रमेश्वर दत्त ने डेंगू का लार्वा मिलने पर उमेश का चालान काट दिया। इस बात पर वह भड़क गया। उसने रविंद्र से सरकारी रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया। बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट के दौरान ही रविंद्र के बाकी साथियों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने उसे जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज हुआ। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed