फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election Result Deputy CM Manish Sisodia patparganj ward candidates performance news

MCD Election Result: डिप्टी सीएम सिसोदिया को बड़ा झटका, पटपड़गंज क्षेत्र के चार वार्डों पर ये रहा परिणाम

Wed, 07 Dec 2022 01:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 07 Dec 2022 01:19 PM IST
सार

भाजपा ने चार में से तीन वार्डों में जीत दर्ज की है जबकि आप को सिर्फ एक सीट पर जीत से संतोष करना पड़ा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का घर लक्ष्मी नगर के वार्ड नंबर 203 से आता है। यहां भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
MCD Election Result Deputy CM Manish Sisodia patparganj ward candidates performance news
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : twitter

विस्तार

दिल्ली नगर निगम के चुनाव परिणाम आ गए हैं। इस बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाला पटपड़गंज सबसे ज्यादा चर्चित इलाकों में शामिल रहा। दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज के विधायक हैं। इसमें चार वार्ड आते हैं, जिनमें से भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है।

विज्ञापन


भाजपा ने चार में से तीन वार्डों में जीत दर्ज की है जबकि आप को सिर्फ एक सीट पर जीत से संतोष करना पड़ा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का घर लक्ष्मी नगर के वार्ड नंबर 203 से आता है। यहां भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। यहां से आम आदमी पार्टी ने मीनाक्षी शर्मा को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अल्का राघव और कांग्रेस से सुनीता धवन प्रत्याशी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर और आदेश गुप्ता के क्षेत्र में ये है हाल
पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर के एमसीडी के इस वार्ड के मतदाता हैं। वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी इसी वार्ड में रहते हैं। इस वार्ड में भाजपा से मनिका निश्चल, आम आदमी पार्टी से आरती चावला और कांग्रेस से चीना मलिक चुनावी मैदान में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed