फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election BJP trusts women to reduce anti-incumbency tickets given in more than 50 percent wards

MCD Election: एंटी इनकंबेंसी कम करने के लिए भाजपा का महिलाओं पर भरोसा, 50 प्रतिशत से अधिक वार्ड में दिया टिकट

Tue, 15 Nov 2022 02:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Nov 2022 02:04 AM IST
सार

रणनीतिकारों की मानें तो अमूमन महिला प्रत्याशियों पर भ्रष्टाचार के आरोप कम लगते हैं। अगर राजनीतिक रूप से आरोप लगाए भी जाते हैं तो लोगों का जल्द विश्वास नहीं होता है। यही वजह है कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने ज्यादा से ज्यादा महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
MCD Election BJP trusts women to reduce anti-incumbency tickets given in more than 50 percent wards
भाजपा प्रत्याशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

एमसीडी चुनावों का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां इन चुनावों में आम जनमानस का मूड़ परखने के लिए तरह तरह के सियासी हथकंडे अपना रहीं हैं। विशेष रूप से प्रत्याशी चयन के मामले में फूंक-फूंककर कदम उठाए जा रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा ने दिल्ली के 50 प्रतिशत से अधिक वार्डों में महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। जानकारों की माने तो यह कदम एंटी इन्कमवेंसी फैक्टर से निपटने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आम आदमी पार्टी लगातार एमसीडी पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। कई वार्डों के लोग भी पार्षदों से नाराज हैं। इसे और एंटी इन्कमवेंसी फैक्टर को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने इस बार 50 प्रतिशत से भी अधिक वार्ड में महिला प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीतिकारों की मानें तो अमूमन महिला प्रत्याशियों पर भ्रष्टाचार के आरोप कम लगते हैं। अगर राजनीतिक रूप से आरोप लगाए भी जाते हैं तो लोगों का जल्द विश्वास नहीं होता है। यही वजह है कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने ज्यादा से ज्यादा महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। कुछ इसी तर्ज पर पिछले एमसीडी चुनाव में भाजपा ने एंटी इनकंबेंसी से बचने के लिए पुराने सभी पार्षदों का टिकट काट कर नये उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। इस नीति से ही भाजपा एमसीडी में वापसी कर सकी। रणनीतिकार यह भी मानते थे कि पिछले चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की लहर थी लेकिन भाजपा के एक दांव से एमसीडी में चित हो गई। इस बार देखना है कि महिला प्रत्याशी एंटी इनकंबेंसी को कितना रोक पाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed