फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mcd election 2022 AAP launches Kejriwal government Kejriwal councilor campaign

MCD Election: आप ने ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ कैंपेन किया लॉन्च, सिसोदिया ने किया जीत का दावा

Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता से केजरीवाल सरकार का एक काम पूछो, तो वह 10 गिनवाते हैं, जबकि भाजपा के नेता अपना एक काम नहीं बता पाते। 

विज्ञापन
mcd election 2022 AAP launches Kejriwal government Kejriwal councilor campaign
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : twitter

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान लॉन्च किया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि एमसीडी में केजरीवाल की सरकार बन रही है। अगर गलती से भाजपा एक सीट भी जीती तो उस इलाके के काम रुक जाएंगे, इसलिए पूरी दिल्ली में जरूरी है कि केजरीवाल की सरकार में सारे वार्ड में केजरीवाल का पार्षद ही बने।

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता से केजरीवाल सरकार का एक काम पूछो, तो वह 10 गिनवाते हैं, जबकि भाजपा के नेता अपना एक काम नहीं बता पाते। दिल्ली में केजरीवाल की सरकार तो है ही, एमसीडी में भी केजरीवाल की सरकार बनना तय है, लेकिन ऐसा न हो जाए कि एमसीडी में केजरीवाल की सरकार हो और किसी इलाके में भाजपा का पार्षद बन जाए। 
विज्ञापन


केजरीवाल काम करवाएंगे, साफ सफाई करवाएंगे, सड़कें-गलियां बनवाएगे, पार्कों को ठीक करवाएंगे, आवारा पशुओं से छुटकारा दिलवाएंगे और भाजपा का पार्षद सारे काम रुकवाकर केवल लड़ता रहेगा। भाजपा के बारे में लोगों को आगाह करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता सुबह से शाम तक संवाददाता सम्मेलन और रोड शो में सिर्फ केजरीवाल को गाली देते हैं, मगर भाजपा नेता जनता के बीच जाकर पिछले 15 सालों में एमसीडी में काम करने के बारे में हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed