फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD disconnects water and electricity supply to Signature View Apartments

Delhi: MCD ने सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट्स में पानी और बिजली की आपूर्ति बंद कर दी, खाली करने की समय सीमा समाप्त

Mon, 13 Oct 2025 11:23 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
MCD disconnects water and electricity supply to Signature View Apartments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अदालत द्वारा निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट्स की बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी है। लगभग 51 लोग अभी भी परिसर में रह रहे हैं।

विज्ञापन


सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट्स 2007 से 2010 के बीच बनाया गया था। इसमें 336 फ्लैट्स हैं। कुछ वर्षों के भीतर ही इन इमारतों में संरचनात्मक कमजोरियां सामने आईं। 2023 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली की रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) ने इन इमारतों को रहने के लिए असुरक्षित घोषित करते हुए तोड़फोड़ का आदेश जारी किया था। 
विज्ञापन


रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राकेश ने कहा, हम शेष निवासियों से जल्द से जल्द परिसर खाली करने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाएं बंद होने के कारण कई निवासियों को वैकल्पिक आवास ढूंढने में संघर्ष करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने अपार्टमेंट्स खाली की तारीख बढ़ाने की उनकी अपील खारिज कर दी है। सोमवार को एमसीडी और डीडीए ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed