{"_id":"6a2adff28d146c515e0b37f7","slug":"mcd-cracks-down-on-illegal-construction-action-taken-against-106-properties-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140502-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी का अवैध निर्माण पर शिकंजा, 106 संपत्तियों के खिलाफ की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी का अवैध निर्माण पर शिकंजा, 106 संपत्तियों के खिलाफ की कार्रवाई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने राजधानी में अवैध निर्माण और भूमि उपयोग उल्लंघनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी व्यापक कार्रवाई की। एमसीडी ने 106 संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके तहत 15 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, जबकि छह संपत्तियों को सील किया गया। इसके अलावा 61 को कारण बताओ नोटिस, आठ को सीलिंग का नोटिस और 16 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए।
एमसीडी के अनुसार, यह अभियान राजधानी में अवैध निर्माण, अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों और भवन उपनियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। निगम की विभिन्न जोनल टीमें नियमित रूप से निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। उसने बृहस्पतिवार को 16 नए ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए। इसके अलावा सीलिंग शो कॉज नोटिसों का कुल आंकड़ा 111 तक पहुंच गया है। अधिकारियों का कहना है कि नोटिस जारी होने के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।