फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD alert before monsoon, warning of action against negligence

Delhi NCR News: मानसून से पहले एमसीडी अलर्ट, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
महापौर ने सीमाओं और संवेदनशील इलाकों की सफाई पर विशेष जोर दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मानसून से पहले दिल्ली की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एमसीडी अलर्ट है। इस कड़ी में महापौर प्रवेश वाही ने निगम मुख्यालय में स्वच्छता और मानसून की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि मानसून से पहले नालों की सफाई, कचरा प्रबंधन और जलभराव रोकने की तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। महापौर ने दिल्ली की सीमाओं और प्रवेश मार्गों की विशेष सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि राजधानी में आने वाले लोगों के सामने दिल्ली की स्वच्छ और बेहतर छवि दिखनी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, फ्लड विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और अन्य एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जवाबदेही तय करने पर भी विशेष जोर दिया गया। महापौर ने निर्देश दिए कि हर वार्ड में स्वच्छता अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के संपर्क नंबर सार्वजनिक रूप से नोटिस बोर्ड पर लगाए जाएं। नेता सदन जय भगवान यादव ने कचरा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए कॉम्पैक्टर लगाने के कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं है और यदि कहीं लापरवाही मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमहापौर डॉक्टर मोनिका पंत ने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर सफाई व्यवस्था मजबूत करने को कहा। वहीं निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed