फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MBBS student drugged and misdeed in a hotel

Delhi: एमबीबीएस की छात्रा से होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो और वीडियो बनाया

Tue, 07 Oct 2025 05:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Oct 2025 05:30 AM IST
सार

छात्रा हरियाणा के हिसार की रहने वाली है और दिल्ली के एक कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। आरोपी भी हिसार का रहने वाला है और मुखर्जी नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
MBBS student drugged and misdeed in a hotel
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आदर्श नगर इलाके में एमबीबीएस की छात्रा से होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हरियाणा के हिसार की छात्रा ने अपने परिचित पर आरोप लगाया है कि उसने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। छात्रा का आरोप है कि इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। पुलिस के मामला दर्ज करने की सूचना पर आरोपी भाग गया।

विज्ञापन


छात्रा हरियाणा के हिसार की रहने वाली है और दिल्ली के एक कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। आरोपी भी हिसार का रहने वाला है और मुखर्जी नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। आदर्श नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके साथ स्कूल में पढ़ता था और हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिये उसके संपर्क में आया। दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी तो लड़के ने 9 सितंबर को उसे आदर्श नगर स्थित एक होटल में बुलाया। यहां उसके दो दोस्त भी मिले।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे नशीला पेय पदार्थ दिया, जिसके पीने पर वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म किया और वीडियो और फोटो बना लिए। उसकी धमकी  और शारीरिक शोषण से परेशान छात्रा ने तीन अक्तूबर को परिजनों को यह बात बताई तो पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed