फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MBA student cheated in greater noida.

मैनेजर की नौकरी के नाम पर थमाया साबुन-शैंपू

Mon, 25 Aug 2014 06:00 AM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 06:00 AM IST
विज्ञापन
MBA student cheated in greater noida.

दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी ने एमबीए छात्र को मैनेजर की नौकरी दिलवाने का वादा किया। उससे 36 हजार रुपये ले लिए और जब युवक इंटरव्यू के बाद नौकरी के लिए पहुंचा तो उसे शैंपू और साबुन थमा दिए गए।

विज्ञापन


छात्र ने कोतवाली में तहरीर दी है और आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई। मूल रूप से बनारस निवासी अमित कुमार सूरजपुर कस्बे में रहता है। उसने इसी साल एमबीए पास किया था।
विज्ञापन


एक समाचार पत्र में प्लेसमेंट एजेंसी का विज्ञापन देखकर छात्र ने उससे संपर्क किया। दिल्ली स्थित संगम विहार इस प्लेसमेंट एजेंसी से संपर्क किया, एजेंसी ने उसे अगले दिन इंटरव्यू के लिए आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरव्यू देने के बाद छात्र ने दो दिन में 36 हजार रुपये जमा करा दिए। तीन दिन बाद वह नौकरी के लिए प्लेसमेंट एजेंसी पहुंचा। वहां एजेंसी ने उसे शैंपू और साबुन के प्रोडक्ट दे दिए और कहा कि उसे मार्केटिंग की नौकरी दी गई है।

छात्र का आरोप है कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।

विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने 11 लाख ठगे

MBA student cheated in greater noida.

अभी दो दिन पहले कतर के बड़े निजी अस्पतालों में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने के नाम से नोएडा के 15 मेल नर्स को धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया था। बीते शुक्रवार को पीड़ितों ने सेक्टर-6 स्थित एसपी सिटी कार्यालय में जाकर पांच लोगों के खिलाफ सवा ग्यारह लाख की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से केरल निवासी सेबेस्टियन और संजय नोएडा में ही रहते थे और सेक्टर-27 स्थित एक अस्पताल में मेल नर्स के तौर पर कार्य कर रहे थे। इसके अलावा उनके 13 अन्य साथी जो मूलरूप से केरल निवासी हैं और दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में कार्य करते हैं।

पीड़ितों ने बताया कि दो माह पहले वह अपने साथ कॉलेज में पढ़े सीजो मॉनके निवासी केरल से मिले। उसने अपने एक दोस्त रीनो थॉमस से पीड़ितों को मिलाया। रीनो ने सबको कतर के अस्पताल में एंबुलेंस स्टाफ के तौर पर नौकरी लगवाने के नाम पर 75 हजार रुपये देने को कहा। सभी 15 पीड़ितों ने 75-75 हजार रुपये जमा कराए।

दो माह बीतने पर भी जब कतर से नौकरी के लिए बुलावा नहीं आया तो उन्होंने रीनो से संपर्क किया तो उसने 18 अगस्त तक उनके रुपये लौटाने का वादा किया। इस दौरान पीड़ितों ने पांच लोगों सीजो मोनके, रीनो थॉमस, बीजू मैथ्यू, जॉय सैमुअल और मधु सीबी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत एसपी सिटी से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed