{"_id":"656e381018d1a1c6080448ab","slug":"mayor-suspended-ms-of-hindu-rao-hospital-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: हिंदूराव अस्पताल के एमएस को मेयर शैली ओबरॉय ने किया सस्पेंड, कहा- लगातार मिल रहीं थीं मरीजों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: हिंदूराव अस्पताल के एमएस को मेयर शैली ओबरॉय ने किया सस्पेंड, कहा- लगातार मिल रहीं थीं मरीजों की शिकायत
Tue, 05 Dec 2023 02:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:05 AM IST
सार
मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि हिंदू राव अस्पताल से लगातार मरीजों की शिकायतें मिल रही थीं। इनकी सत्यता के परीक्षण के लिए औचक निरीक्षण किया गया। दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने सोमवार देर रात हिंदू राव अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता मिलने पर उन्होंने अस्पताल के एमएस को सस्पेंड कर दिया। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मेयर के औचक निरीक्षण में तमाम कमियां सामने आयीं। इनमें वित्तीय अनियमितताएं और ढांचागत कमियां सामने निकल कर आयीं। मेयर के निरीक्षण के दौरान अंधेरे कोने और गलियारे, बुनियादी स्वच्छता की कमी, कूड़े के ढेर और गंदे शौचालय मिले। शौचालय के अंदर लाइट तक नहीं थी। मेयर ने मौके पर ही हिंदू राव अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिंदू राव अस्पताल से लगातार मरीजों की शिकायतें मिल रही थीं। इनकी सत्यता के परीक्षण के लिए औचक निरीक्षण किया गया। अब निगम के अन्य अस्पतालों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि वहां भी अनियमितताएं मिलीं तो संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन